टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज ने निकाली फरहाना भट्ट की चालाकी, अशनूर कौर ने भी पहलवान बन दी धोबी पछाड़

Bigg Boss 19 Promo Video: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में जल्द ही कैप्टेंसी टास्क होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट्स एक-दूजे से भिड़ते नजर आएंगे। हाल ही में इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अशनूर कौर फरहाना भट्ट को पछाड़ती नजर आईं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Promo Video: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। हर टास्क अपने साथ ढेर सारा धमाका लेकर आता है। 'बिग बॉस 19' में जल्द ही कैप्टेंसी टास्क होने वाला है, जिसके लिए हर एक कंटेस्टेंट बेहद उत्साहित है। वहीं फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें डिस्को पार्टी के दौरान अभिषेक बजाज ने फरहाना भट्ट की चालाकी की बैंड बजाकर रख दी। वहीं दूसरी ओर अशनूर कौर ने भी फरहाना भट्ट की गेम को तार-तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि गार्डन एरिया में डिस्को लगता है, जिसपर सभी कंटेस्टेंट्स डांस करते हैं। लेकिन फरहाना भट्ट गाना खत्म होने से पहले ही चेयर पर बैठ जाती हैं, जिसका अभिषेक बजाज विरोध करते हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक फरहाना के पास से कुर्सी तक खींच लेते हैं, जिससे वह गिरते-गिरते बचती हैं। वहीं दूसरी ओर 'बिग बॉस 19' में जब कुनिका सदानंद की बारी आई कि वह जिस कंटेस्टेंट की फोटो क्लिक करेंगी, वो टास्क से बाहर हो जाएगा। ऐसे में फरहाना भट्ट, शहबाज बडेशा को ब्लॉक कर उन्हें बचाने की कोशिश करती हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे दिखाया गया कि फरहाना भट्ट की इस हरकत पर अशनूर कौर ने उनकी बैंड बजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने फरहाना को पकड़कर सीधा साइड में फेंक दिया। वहीं जब फरहाना भट्ट ने चिल्लाना शुरू किया तो अशनूर कौर ने भी उन्हें चेतावनी दी कि मुझसे पंगा मत लेना। 'बिग बॉस 19' के इस प्रोमो वीडियो ने फैंस को टास्क के लिए बेताब बना दिया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा कंटेस्टेंट टास्क में आगे जाएगा और कौन कैप्टेंसी की दावेदारी से इस बार भी चूक जाएगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article