टीवी मसाला

Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट ने पार की बतमीजी की हदें, अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी बना घर का मुद्दा

Bigg Boss 19: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि घर में राशन टास्क होता है जिसकी विनर बन फरहाना भट्ट रहीं। दूसरी तरफ अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी घरवालों का नया मुद्दा बनी। यहाँ पढ़िए 24 सितंबर के एपिसोड का रिटेन अपडेट।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के 24 सितंबर के एपिसोड कि शुरुआत हुई थी प्रणित मोरे और अमाल मलिक की लड़ाई से। इस दौरान आवेज दरबार कहते हैं कि तान्या की वजह से अमाल मलिक ने गाली देना शुरू किया। ये सुन तान्या आवेज पर भड़क जाती है। वहीं प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज बिग बॉस से गुजारिश करते हैं कि अमाल धक्का दे रहे हैं तो एक्शन लीजिए। तभी बिग बॉस कप्तान अभिषेक कुमार को एप रूम में बुलाकर एक विशेष अधिकार देते हैं कि घर में मौजद महिला सदस्यों में से वो किसी एक को चुने जो कैप्टेंसी की अगली दावेदारी के लिए खड़ी होंगी। अभिषेक अपनी दोस्त अशनूर कौर को चुनते हैं लेकिन बदले में बिग बॉस घर को सिर्फ 75% ही राशन देते हैं। ये देख सीक्रेट रूम में बैठी नेहल चुड़ासमा अभिषेक के इस फैसले की आलोचना करती हैं।

बिग बॉस घरवालों को हॉल में इकट्ठा कर अभिषेक का फैसला तो सुनाते ही हैं साथ ही राशन टास्क की भी घोषणा करते हैं। इस हफ्ते कैप्टेंसी के दो दावेदार फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) और अशनूर कौर दोनों ही ड्रोन बनेंगी जिन्हे राशन के डब्बे कलेक्ट करने थे। बसीर संग मिलकर फरहाना कैप्टेंसी की दावेदार बनने के लिए राशन की बली चढ़ा देती है तो दूसरी तरफ घरवालों के लिए राशन बचाती हुई नजर आई थी। हालांकि ये टास्क फरहाना भट्ट जीत जाती है और अशनूर कौर संग उनकी भयंकर लड़ाई हुई।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में आगे रात में मृदुल को अमाल मलिक संग देख प्रणित मोरे और गौरव खन्ना इस चीज को लेकर बातचीत करते हैं। अगली सुबह गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) मृदुल को समझाने की कोशिश करते हैं कि उसे अमाल बसीर वाले ग्रुप में नहीं बैठना चाहिए। ये देख नेहल साफ कहती है कि गौरव जो कर रहे हैं वो समझाना नहीं बल्कि मैनिपुलेशन है। इसके बाद बिग बॉस घरवालों को अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी पर चर्चा करने को कहते हैं कि उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल अच्छे से किया या नहीं। इस दौरान तान्या और घरवालों का मानना है कि कैप्टेंसी से अभिषेक ने नहीं बल्कि अशनूर ने अच्छी निभाई। आखिरी में बातचीत, झगड़े और बहस के बाद घरवालों ने अभिषेक की कप्तानी को अच्छा बताया। ऐसे में अब अभिषेक घर के नए कप्तान बनने की रेस में दावेदार बन जाते हैं।

धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आगे मीटिंग से बाहर निकलने के बाद फरहाना ने कुनिका को गुस्से में कहा कि आप मुझे सबके सामने बोला करो। इसके बाद कुनिका, फरहाना को पॉक करती है। फरहाना, कुनिका से कहती है कि जाकर अभिषेक और अशनुर के तलवे चाटो। इस डायलॉग के बाद बात बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। घर का माहौल एकदम गरम हो जाता है। हालांकि फरहाना यहीं नहीं रुकती है। वह यह तक कह देती है कि मैं ऐसा कुछ बोल दूंगी आपका पूरा खानदान वीकेंड के वॉर पर नजर आएगा। सीक्रेट रूम में बैठी नेहल को फिर एक विशेष अधिकार दिया जाता है जिसमें वो कैप्टेंसी के तीसरे दावेदार के रूप में आवेज दरबार को चुनती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article