टीवी मसाला

'तुम मेरा सुकून हो...'- अशनूर कौर के BB 19 से बाहर आते ही अभिषेक बजाज ने की मुलाकात, इंटरनेट पर कही दिल की बात

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Post For Ashnoor Kaur: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' से अशनूर कौर का एविक्शन हो चुका है। उनके बाहर आते ही उनके खास दोस्त अभिषेक बजाज एक्ट्रेस से मिलने पहुंचे। इतना ही नहीं, उन्होंने पोस्ट शेयर कर अशनूर कौर के लिए अपने दिल की बात भी लिखी।

Image

फोटो क्रेडिट- अभिषेक बजाज इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Post For Ashnoor Kaur: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन फिनाले से पहले ही अशनूर कौर को 'बिग बॉस 19' के घर से बेघर होना पड़ा। उनके बाहर आते ही जहां एक तरफ फैंस ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया तो वहीं दूसरी ओर मेकर्स पर नाराजगी भी जाहिर की। इन सबसे इतर अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) ने भी 'बिग बॉस 19' से अशनूर कौर के बाहर आते ही उनसे मुलाकात की। दोनों ने साथ में जमकर फोटोज भी क्लिक कीं, जिन्हें अभिषेक बजाज ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इतना ही नहीं, इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिषेक बजाज ने एक्ट्रेस के लिए अपने दिल की बात भी लिखी।

अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और अशनूर कौर को साथ में देखकर फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर नजर आई। अभिषेक बजाज ने अशनूर कौर के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "उथल-पुथल से भरे उस घर में तुम मेरे लिए शांति बनी। एनर्जी वैंपायर से भरे उस घर में तुम मेरी एनर्जी चार्जर बनी। तुम मेरी सुकून थी। तुम दृढ़ता से आई, गरिमा के साथ रही और प्यार के साथ बाहर आई। मैं हर उस लम्हे के लिए आभारी हूं, जिसमें हम साथ खड़े रहे अशनूर और आज तुम्हारी एग्जिट मुझे मेरी लगी। जब जब चांद तारों का जिक्र होगा, हमारा भी होगा।"

अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) की इस पोस्ट पर अशनूर कौर ने भी प्यारा सा रिप्लाई दिया। उन्होंने अभिषेक बजाज की पोस्ट पर कमेंट किया, "गोकू, मैं हमेशा इस सफर के लिए आभारी रहूंगी जो हमें साथ लेकर आया। तुम्हारे होने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।" अभिषेक बजाज की इस पोस्ट पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। पोस्ट को अभी तक 6 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। बता दें कि 'बिग बॉस 19' में दोनों की दोस्ती बेहद गहरी थी। अशनूर कौर और अभिषेक बजाज अक्सर साथ रहते थे, जिससे लोगों को लगने लगा था कि कहीं ये लोग लव एंगल तो नहीं बना रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article