Shalini Passi in Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 18 में इन दिनों मनोरंजन का फुल डोज दर्शकों को मिल रहा है। मेकर्स टीआरपी लिस्ट में जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कई कंटेस्टेंट के जाने के बाद घर में अब कुल 14 लोग घर में बचे हैं। इस बीच घर में एक और नए सदस्य ने घर में एंट्री ली है। यह और कोई नहीं बल्कि इन दिनों हर जगह यानी इंटरनेट सेंसेशन बनी शालिनी पासी हैं। ऐसे में शालिनी को देख लोगों का कैसा रिएक्शन है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में गेस्ट के तौर पर आर्ट कलेक्टर और डिजाइनर शालिनी पासी (Shalini Passi) ने एंट्री ली है। शालिनी इन दिनों नेटफलिक्स सीरीज फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। घर में आते ही शालिनी ने कंटेस्टेंट को अपना गुलाम बनाक खूब सेवा कराई है। प्रोमो में शालिनी अपनी मनमानी कर घरवालों से काम कराती है। इस बीच शो में शालिनी को देख फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और मेकर्स के इस फैसले की सरहाना कर रहे हैं।
एक यूजर ने ट्विटर पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि शालिनी को घर में देख मैं काफी उत्सुक हूं। लोग शालिनी को क्वीन कहकर भी पुकार रहे हैं। जानकारी के लिए बात दें शालिनी से पहले औरी बिग बॉस सीजन 17 में गेस्ट के तौर पर घर में आए थ, जिसे भी खूब पसंद किया गया था। बिग बॉस 18 में इस हफ्ते करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरडोकर समेत 4 और लोग नॉमिनेटेड है।
