टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में हॉटनेस का ट्रिपल डोज लेकर आ गई हैं तीन वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट, घरवालों को आया पसीना

Bigg Boss 18 Wild Card Entry : बिग बॉस 18 में तीन नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। घर में हॉटनेस का तड़का लगाने एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री आ गई है । कलर्स चैनल ने वाइल्ड कार्ड एंट्री का नया प्रोमो जारी किया है ।

Image

Bigg Boss 18 Wild Card Entry

Bigg Boss 18 Wild Card Entry : टीवी का सबसे पॉपुलर और चर्चित शो बिग बॉस ( Bigg Boss 18 ) अपने सीजन 18 के साथ फैंस का मनोरंजन कर रहा है। शो में आए दिन कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिलता है, बीते दिन वीकेंड के वॉर पर जमकर हंगामा हुआ जिसमें अशनीर ग्रोवर ने अपनी एंट्री से सबको हैरान कर दिया। अब बिग बॉस 18 को लेकर नई खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि शो में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन एक्ट्रेस की वाइल्डकार्ड एंट्री होने जा रही है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं वो नई वाइल्ड कार्ड एंट्री

यामिनी मल्होत्रा( Yamini Malhotra)

सोशल मीडिया के हवाले से ये खबर तेजी से वायरल हो रही है कि गुम है किसी के प्यार में फेम अभिनेत्री यामिनी मल्होत्रा शो में हिस्सा ले सकती है। हालांकि अभी तक निर्माताओं ने इसे कन्फर्म नहीं किया है। यामिनी मल्होत्रा टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया क्वीन है, वह शो होस्ट भी करती हैं।

एडिन रोज( Edin Rose)

इससे पहले खबर आई थी कि मॉडल-अभिनेत्री एडिन रोज बिग बॉस 18 में नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करेंगी। 'बिग बॉस 18' से जुड़े एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया था कि , हम शो में दर्शकों के लिए नया कुछ लेकर आना चाहते हैं, जिससे घर के अंदर हलचल बनी रहे। एडिन रोज को शामिल करने का अभी हमारा प्लान है, ताकि न केवल चीजों में हलचल पैदा हो बल्कि शो में कुछ ग्लैमर भी आए।

अदिति मिस्त्री ( Aditi Mistry)

सोशल मीडिया स्टार अदिति मिस्त्री का नाम भी इस लिस्ट में सामने आ रहा है। सोशल मीडिया की हॉट क्वीन अदिति भी बतौर वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट शो में एंट्री ले सकती है। अब देखना ये हैं कि मेकर्स के इस प्लान से शो की टीआरपी में कितना बदलाव आता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article