टीवी मसाला

Bigg Boss 18 WKW: सलमान खान के सामने उतरेंगे घरवालों के चेहरे से मुखौटे, गेम के कारण लगेगी इस हसीना को लताड़

Bigg Boss 18 Weekend Ka War Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। शो का आज पहला वीकेंड का वार होगा, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है। वीडियो में कंटेस्टेंट्स सलमान खान के सामने एक-दूजे का मास्क फाड़ते दिखाई देंगे।

Image

'बिग बॉस 18' के पहले वीकेंड का वार का वीडियो आया सामने

Bigg Boss 18 Weekend Ka War Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' को शुरू हुए एक सप्ताह होने वाला है। सलमान खान का ये शो धीरे-धीरे दर्शकों के दिलों में भी जगह बना रहा है। 'बिग बॉस 18' में यूं तो कई कंटेस्टेंट्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने घर में अपनी गेम शुरू कर दी है, लेकिन कुछ कंटेस्टेंट्स अभी भी खोए-खोए नजर आ रहे हैं। वहीं आज 'बिग बॉस 18' का पहला वीकेंड का वार होगा, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) कंटेस्टेंट्स के साथ गेम तो खेलेंगे ही, साथ ही उनकी गेम के लिए भी उन्हें फटकारते दिखाई देंगे। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि सलमान खान (Salman Khan) कंटेस्टेंट्स से एक-दूजे के चेहरे का मास्क फाड़ने के लिए कहते हैं। इसपर पहले तो सबसे ज्यादा निशाना अविनाश मिश्रा बनते हैं। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और अरफीन खान सहित कई लोग अविनाश मिश्रा का मास्क फाड़ते हैं और कहते हैं कि इनमें थोड़ा गुरूर और घमंड है। वहीं चाहत पांडे, विवियन डीसेना का नाम लेती हैं। चाहत अपना कारण बताते हुए कहती हैं कि इन्होंने मुझे ताना मारा है, आपको मेरे बारे में जो कहना है, सामने मुंह पर कहने की हिम्मत रखिये।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि सलमान खान (Salman Khan) के सामने ही विवियन डीसेना और चाहत पांडे लड़ बैठे। विवियन ने उन्हें कहा कि जब मैं ईशा से बात कर रहा था तो तुमने अपने कान क्यों लगाए। इसपर चाहत पांडे ने जवाब दिया, "मेरे बारे में बात हो रही है, नहीं हो रही है उसे अच्छे से पता चल जाता है।" वहीं सलमान खान नायरा बनर्जी की क्लास लेते हुए कहते हैं कि पूरे सप्ताह में तुम केवल 4 बार दिखी हो, जहां बोलना होता है वहां बोलती नहीं हो। जहां नहीं बोलना होता, वहां बोलने लगती हो।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article