टीवी मसाला

'परिणीति' फेम Tanvi Dogra ने एक्टर जीवांश चड्ढा संग की सगाई, रोमांस में दिखे चूर; जल्द रचाएंगे शादी?

Tanvi Dogra Engaged With Jeevansh Chadha: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तनवी डोगरा ने एक्टर जीवांश चड्ढा संग सगाई की है। उन्होंने इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

Image

Tanvi Dogra-Jeevansh Chadha ने की सगाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Tanvi Dogra Engaged With Jeevansh Chadha: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तनवी डोगरा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। तनवी डोगरा ने टीवी पर कई हिट शोज दिये हैं। वहीं अब एक्ट्रेस जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने के लिए तैयार हैं। दरअसल, तनवी डोगरा ने एक्टर जीवांश चड्ढा संग सगाई कर ली है। तनवी डोगरा और जीवांश चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फोटोज शेयर कर अपने रिलेशनशिप से पर्दा उठाया है। तनवी डोगरा और जीवांश चड्ढा की ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वहीं फैंस के साथ-साथ टीवी स्टार्स भी तनवी डोगरा और जीवांश चड्ढा को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim की बहन सबा इब्राहिम के घर हुई चोरी, गायब हुए सोने और हीरे के कीमती जेवर

    जीवांश चड्ढा (Jeevansh Chadha) ने तनवी डोगरा (Tanvi Dogra) के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। सबसे पहली तस्वीर में लिखा हुआ था, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' तस्वीरें देख कहा जा सकता है कि जीवांश ने रिंग के साथ तनवी डोगरा को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे फ्लॉन्ट करने में एक्ट्रेस ने कोई कमी नहीं छोड़ी। जीवांश चड्ढा ने तनवी डोगरा संग ये तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "कहीं न कहीं एक पल में और जिंदगी भर के लिए मैंने उससे मेरा बनने के लिए कहा।" फोटोज में दोनों को साथ देख फैंस प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Urfi Javed का बिगड़ा चेहरा, लाल निशान और सूजी हुई आंखें देख टेंशन में आए फैंस

      तनवी डोगरा (Tanvi Dogra) और जीवांश चड्ढा (Jeevansh Chadha) की तस्वीरें देख दीपिका सिंह, हिबा नवाब, प्रतीक्षा होनमुखे, दीपशिखा नागपाल, जसवीर कौर और आस्था चौधरी जैसे कई सितारों ने कमेंट कर दोनों को बधाइयां दीं। बता दें कि तनवी डोगरा और जीवांश चड्ढा सीरियल 'परिणीति' में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा जहां जीवांश 'ये है चाहतें', 'सुहागन', 'मेरा बालम थानेदार' और 'रंजू की बेटियां' जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं दूसरी ओर तनवी डोगरा ने 'परिणीति', 'जीजी मां', 'संतोषी मां', 'एक भ्रम सर्वगुण संपन्न' और 'सुहागन' जैसे शोज में काम किया है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article