टीवी मसाला

Bigg Boss 20: Amrapali Dubey और Mahhi Vij से अकेली भिड़ीं Arishfa Khan, मचा घमासान

Bigg Boss 20 New Promo: ‘बिग बॉस 20’ में विवाद शुरू हो गया है। अरिश्फा खान की आम्रपाली दुबे और माही विज से जोरदार बहस हुई, जिससे घर का माहौल गर्म हो गया।

Image

अरिश्फा खान की आम्रपाली दुबे और माही विज से जोरदार बहस (pic credit-twitter)

Photo : Twitter

Bigg Boss 20 Fight: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) की शुरुआत हो चुकी है और शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। घर में अरिश्फा खान, आम्रपाली दुबे और माही विज समेत कई कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। शो शुरू होते ही घर में लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिलने लगे हैं। इसी बीच अरिश्फा खान (Arishfa Khan) की आम्रपाली दुबे और माही विज के साथ बहस हो गई। तीनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि घर का माहौल गर्म हो गया। इस दौरान अरिश्फा काफी गुस्से में नजर आईं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'Daayra' में दिखेगा मराठी सितारों का जलवा, Kshitee Jog से Jitendra Joshi तक ये कलाकार मचाएंगे धमाल)

बिग बॉस 20 में मचा बवाल

बिग बॉस 20 के घर में एक बार फिर माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। शो के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें घर के कई कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस होती दिखाई दे रही है। इस दौरान अरिश्फा खान काफी गुस्से में नजर आती हैं और अपनी बात को जोरदार तरीके से सामने रखती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के सदस्य एक जगह बैठे हुए हैं और बातचीत के दौरान मामला अचानक बिगड़ जाता है। अरिश्फा खान, और आम्रपाली के बीच तीखी बहस होती दिखाई देती है। दोनों अपनी-अपनी बात पर अड़ी नजर आती हैं। बहस बढ़ने के बाद घर के दूसरे सदस्य भी बीच में आते हैं और माहौल को शांत करने की कोशिश करते हैं।

वीडियो में अरिश्फा का गुस्सा साफ नजर आता है। वह सामने बैठे सदस्यों के साथ बहस करती हैं और अपनी बात समझाने की कोशिश करती हैं। इसी दौरान माही विज भी विवाद में उतर जाती है और अरिश्फा से बहस करने लगती है। प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि बहस के दौरान घर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो जाता है। अब असली वजह क्या है और अरिश्फा और आम्रपाली के बीच यह विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article