टीवी मसाला

Bigg Boss 16 फेम शिव ठाकरे की चमकी किस्मत, लॉटरी में जीता 1.78 करोड़ रुपये का लग्जरी घर

Bigg Boss 16 Fame Shiv Thakare Wins House Worth Rupees 1.78 Crore: 'बिग बॉस 16' से सबके दिलों पर छाने वाले शिव ठाकरे की किस्मत एक बार फिर से चमक उठी है। दरअसल, शिव ठाकरे ने लॉटरी में 1.78 करोड़ रुपये का घर जीता है। उन्हें ये घर इधर-उधर नहीं बल्कि मुंबई में मिला है।

Image

शिव ठाकरे ने जीता 1.78 करोड़ रुपये का घर

Bigg Boss 16 Fame Shiv Thakare Wins House Worth Rupees 1.78 Crore: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 16' से सबके दिलों में जगह बनाने वाले शिव ठाकरे अपने अंदाज को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। शिव ठाकरे ने 'बिग बॉस 16' के अलावा 'झलक दिखला जा 11' और 'खतरों के खिलाड़ी 13' जैसे कई रियलिटी शोज में हाथ आजमाया है। हर गेम में शिव ठाकरे ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने की कोशिश की है। खास बात तो यह है कि एक बार फिर से शिव ठाकरे (Shiv Thakare) की किस्मत चमक उठी है। दरअसल, उन्होंने लॉटरी में 1.78 करोड़ रुपये का घर जीता है। ये लॉटरी कोई ऐसी-वैसी लॉटरी नहीं, बल्कि महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (Mhada) की लॉटरी थी। बताया जा रहा है कि शिव ठाकरे के अलावा भी कई मराठी सितारे विजेता की लिस्ट में शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिव ठाकरे (Shiv Thakare) को मुंबई के पवई में 1.78 करोड़ रुपये की कीमत वाला घर मिला है। उन्हें ये घर उच्च आय वर्ग की श्रेणी में मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, MHADA लॉटरी में अन्य मराठी कलाकारों का नाम भी देखा गया है। एक्ट्रेस गौतमी देशपांडे, एक्टर निखिल बाने और गौरव मोरे को भी लॉटरी में घर मिला है। जहां निखिल बाने को विखरौली में घर मिला है तो वहीं गौतमी देशपांडे गोरेगांव में घर जीतने में कामयाब रहीं। हालांकि इस मामले पर अभी तक शिव ठाकरे ने कोई टिप्प णी नहीं की है।

बता दें कि शिव ठाकरे (Shiv Thakare) जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में भी हाथ आजमा सकते हैं। उन्हें कई मराठी फिल्मों के ऑफर भी आए, लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट्स के कारण शिव ठाकरे उनका हिस्सा नहीं बन पाए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article