टीवी मसाला

Bigg Boss 18: अविनाश-विवियन की दोस्ती से हो रही है ईशा सिंह को जलन, एक्टर के सामने खोली शिकायतों का पिटारा

Bigg Boss 18 Eisha Singh Feeling Sideline By Vivian Dsena and Avinash Mishra Friendship: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में रहते हुए भी ईशा सिंह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनसे जुड़ा एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना की दोस्ती पर भी उंगली उठाती नजर आईं।

Image

'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह को हुई अविनाश-विवियन की दोस्ती से जलन?

Bigg Boss 18 Eisha Singh Feeling Sideline By Vivian Dsena and Avinash Mishra Friendship: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में यूं तो हर एक कंटेस्टेंट अपनी अपनी गेम दुरुस्त करने में लगा है। 'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना के बीच काफी गहरी दोस्ती देखने को मिली। लेकिन अब लग रहा है कि ईशा सिंह को अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना की गहरी बॉन्डिंग से परेशानी होने लगी है। दरअसल, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के सामने कहती दिखाई दीं कि तुम और विवियन मुझे किनारे कर रहे हो।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का ये क्लिप जियो सिनेमा ने शेयर किया है। इसमें ईशा सिंह (Eisha singh) कुछ सामानों के सहारे अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को समझाती हैं कि ये ईशा है, ये विवियन है और ये श्रुतिका है। मैं एक अकेली हूं, बहुत अकेली हूं, लेकिन ये इंसान मेरा है। अगर ये अविनाश है तो ये मेरा इंसान है। अकेली हूं ट्रॉफी के लिए भी हूं, लेकिन मैं झटकूंगी नहीं उसे। तुम्हारे अंदर वो चीज दिखती है कि भाड़ में जाओ।" ईशा सिंह की बातों पर अविनाश मिश्रा ने कहा, "ये तुम अपनी सुरक्षा के लिए बोल रही हो।" लेकिन ईशा सिंह ने उनकी बात पर सहमति नहीं जताई और बोलीं कि तुम लोग मुझे अलग कर रहे हो।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह (Eisha singh) ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) से कहा कि तुम और विवियन डीसेना मुझे अपनी बातों में शामिल नहीं करते। इसपर अविनाश ने जवाब दिया कि जाहिर है, तुम्हारी वहां जरूरत नहीं होती। वहीं ईशा सिंह ने कहा, "मुझे लग रहा है कि तुम दोनों का बॉन्ड काफी अच्छा बन रहा है और मैं किनारे हो जा रही हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article