टीवी मसाला

Bigg Boss 18: चाहत के कैरेक्टर पर कीचड़ उछालकर ईशा को नहीं हुआ पछतावा, लोग बोले- कीचड़ भी इससे ज्यादा साफ है

Bigg Bos 18 Eisha Singh Brutally Trolls After Interview With Saurabh Dwivedi: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में ईशा सिंह ने बताया कि उन्हें चाहत पांडे और अरफीन खान को कनेक्ट करने पर कोई पछतावा नहीं है।

Image

'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह हुईं बुरी तरह ट्रोल

Bigg Bos 18 Eisha Singh Brutally Trolls After Interview With Saurabh Dwivedi: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में बीते दिन कुछ स्पेशल गेस्ट ने आकर कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब किये, साथ ही उनसे गेम का रुख भी पूछा। 'बिग बॉस 18' में पत्रकार सौरभ द्विवेदी भी आए थे, जहां उन्होंने पहले करण वीर मेहरा से बातचीत की और बाद में ईशा सिंह से भी सवाल-जवाब किये। लेकिन सौरभ द्विवेदी संग इंटरव्यू के बाद से ही ईशा सिंह एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) कंटेस्टेंट्स ईशा सिंह को लोगों ने 'घटिया' कहना भी शुरू कर दिया है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में दिखाई दिया कि सौरभ द्विवेदी ने ईशा सिंह (Eisha Singh) से सवाल किया कि आपने चाहत पांडे को आरफीन खान के साथ रोमांटिक तरीके से जोड़ने की कोशिश की थी। आपने कहा था कि ओह माय गॉड, क्या रोमांटिक सीन चल रहा है। इसपर ईशा सिंह ने कहा कि हां उस दौरान चाहत पांडे, आरफीन खान को बहुत ही प्यार से देख रही थी। इसपर सौरभ द्विवेदी ने सवाल किया कि क्या आपको पछतावा होता है? सौरभ के सवालों पर ईशा ने जवाब दिया, "नहीं मुझे नहीं हुआ, क्योंकि मुझे जो महसूस हुआ, मैंने वो कहा।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह (Eisha Singh) की इन बातों पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "इसे जरा भी पछतावा नहीं है। ईशा सिंह सबसे घटिया कंटेस्टेंट है। इसपर शर्म आती है। उम्मीद करती हूं कि ये बात दिग्विजय सिंह राठी चाहत पांडे को कह दें। उसे पता होना चाहिए और इसपर बात भी करना चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ईशा सिंह वाकई में घटिया इंसान है। वो चाहती है कि लोग उसे तमाचा मारें। बहुत ही पाखंडी इंसान है। मैं सच्चे दिल से किसी को भी सपोर्ट नहीं करता। लेकिन यहां मैं सच में इससे नफरत करता हूं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "बेशर्म ईशा सिंह की फिर से पोल खुल गई। इसने कहा कि इसे चाहत पांडे और अरफीन खान को लिंक करने पर पछतावा ही नहीं है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article