टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सलमान खान का पत्ता साफ कर होस्ट की गद्दी संभालेगी ये हसीना, वीकेंड के वार पर लेंगी एक-एक की क्लास

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है कि आने वाले 'वीकेंड का वार' सलमान खान (Salman Khan) होस्ट नहीं करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते फिल्म निर्माता फराह खान (Farah Khan) शो को होस्ट करतीं और घरवालों की क्लास लगाती नजर आएंगी। आइए रिपोर्ट पर नजर डालें।

Image

Salman Khan and Farah Khan

Bigg Boss 18: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 फैंस का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं कर रहा है। घर में कैद कंटेस्टेंट भी अपने शातिर दिमाग से गेम में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। शो को अब तक कलर्स टीवी पर शुरू हुए 50 दिन से अधिक बीत चुके हैं। हर वीकेंड के वार पर सलमान खान घरवालों की क्लास लगाकर शो में ट्विस्ट बनाए रखते हैं। ऐसे में खबरें आ रही हैं की सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते सलमान खान (Salman Khan) यह वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे। जी हाँ! रिपोर्ट के मुताबिक आने वाला वीकेंड का वार फिल्म निर्माता फराह खान (Farah Khan) होस्ट करेंगी। चलिए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।

बिग बॉस 18 का आने वाला वीकेंड का वार सलमान खान (Salman Khan) नहीं बल्कि फिल्म निर्माता फराह खान (Farah Khan) द्वारा होस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक शो में नयापन जोड़ने के लिए मेकर्स ने ये फैसला लिया है। ऐसे में यह तो पक्का है कि फराह खान अपने अंदाज में घरवालों की क्लास लगाती दिखाई देंगी। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब फराह खान शो को होस्ट करेंगी। इससे पहले भी कुछ सीजन में उनका कमाल देखा जा चुका है।

इस बीच बता दें की वीक 9 में घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेटिड हैं। इस लिस्ट में करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, शिल्पा शिरोडकर, सारा अरफीन खान, चुम दारंग और कशिश कपूर शामिल है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की इस हफ्ते कौन घर से बेघर होने वाला है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article