Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 18' की धमाकेदार प्रीमियर शुरुआत हो चुकी है। शो के ऑनएयर होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। घर में सबसे पहले चाहत पांडे ने एंट्री ली। घर में आते ही चाहत को टास्क दिया गया है। उन्हें टास्क दिया गया कि किसी भी दो घरवालों को जेल में जाने के लिए राजी करना होगा। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, चाहत अपना टास्क सीक्रेटली पूरी करने में कामयाब हो जाती है। आइए जानते हैं शो के पहले वो दो कंटेस्टेंट्स हैं जिन्हें जेल की सजा मिली है। ये भी पढ़ें- Bigg boss 18 के ये 7 कंटेस्टेंट्स देंगे छप्पर फाड़ टीआरपी, एक को तो फैंस मान रहे हैं अगला सिद्धार्थ शुक्ला
चाहत घरवालों से कहती हैं कि मुझे सजा मिली है कि जेल में जाने की। लेकिन अगर मैं दो लोगों को मना लेती हूं जेल में जाने के लिए तो मुझे जेल में जाने की सजा से आजादी मिल जाएगी। लेटेस्ट रिपोर्ट करे अनुसार, जेल में जाने के लिए तजेंद्र सिंह बग्गा और हेमा शर्मा तैयार हो जाते हैं। अब दोनों के जेल में जाने के बाद घर में क्या तांडव मचता है। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
जेल में गए ये दो कंटेस्टेंट्स
घर में जाने से पहले तजेंदर सिंह बग्गा ने जाने से पहले दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि तजेंदर फैंस को जमकर एंटरटेन करेंगे। घर में एंट्री लेते ही तजेंद्र सबके लिए चाय बनाते हैं। चाय बनाते समय वो बाकी घरवालों से मजाक-मस्ती करते नजर आते हैं। इसी के साथ-साथ शो के होस्ट सलमान खान अनिरुद्धाचार्य के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। घर में चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, शहजादा धामी, करण वीर मेहरा, तजेंदर सिंह बग्गा समेत 9 सदस्यों की एंट्री हो चुकी है।
