Bigg Boss 18: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 के ऑन एयर होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी हैं। मेकर्स लगातार शो से जुड़े प्रोमो को शेयर कर रहे हैं। इस बार बिग बॉस की थीम समय है। घर की झलक सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं इस बार बिग बॉस के घर में कौन से कंटेस्टेंट्स मेकर्स को धमाकेदार टीआरपी दे सकते हैं।
खतरों के खिलाड़ी 14 विनर करण वीर मेहरा भी शो का हिस्सा हैं। करण से फैंस को काफी उम्मीदे हैं। वो घर में अपने मुद्दे को अच्छे से रहेंगे और स्टंट भी करेंगे।
90 के दशक की हसीना शिल्पा शिरोड़कर भी सलमान के शो में एंट्री ले रही हैं। शिल्पा रियल लाइफ में कैसी है। ये देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
मुस्कान बामने अनुपमा में पाखी का रोल प्ले करती थीं। इस शो ने मुस्कान को घर-घर में पॉपुलर कर दिया। एक्ट्रेस को सलमान के शो में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक है।
विवियन डीसेना को बिग बॉस के घर में देखने के लिए फैंस सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं। फैंस एक्टर को अगला सिद्धार्थ शुक्ला बता रहे हैं। हर किसी के नजरे उन पर टिकी हुई है।
टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लाएंगी। ईशा से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
शहजादा धामी बिग बॉस के घर में तहलका मचाने को तैयार है। प्रोमो में भी एक्टर का अलग ही तेवर देखने को मिला है। एक्टर को शो ये रिश्ता क्या कहलाता से पहचान मिली थी।
यूट्यूबर रजत दलाल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि उनकी फैन फॉलोइंग का फायदा शो को मिलेगा।