टीवी मसाला

Bigg Boss 18 से निकलते ही अरफीन खान ने खोले सलमान खान के खिलाफ पत्ते, बोले- वो मेरे पीछे पड़ गए थे...

Bigg Boss 18 Arfeen Khan Says Salman Khan Went After Me: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से अरफीन खान का पत्ता कट चुका है। वहीं घर से बाहर आने के बाद उन्होंने सलमान खान के खिलाफ पत्ते खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, साथ ही ये भी कहा कि वह मेरे पीछे पड़ गए थे।

Image

'बिग बॉस 18' से निकलते ही अरफीन खान ने खोले सलमान खान के खिलाफ पत्ते

Bigg Boss 18 Arfeen Khan Says Salman Khan Went After Me: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से अभी तक कई सितारों का पत्ता कट चुका है। जहां सबसे पहले वायरल भाभी हेमा शर्मा का पत्ता कटा था तो वहीं उनके बाद मुस्कान बामने, नायरा बनर्जी, शहजादा धामी को घर छोड़ना पड़ा। बीते वीकेंड का वार पर अरफीन खान को 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से बेघर होना पड़ा। उनके जाने से दर्शकों के साथ-साथ कई घरवालों को भी दुख हुआ। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से बाहर आने के बाद अरफीन खान (Arfeen Khan) ने घरवालों के सिलसिले में खूब इंटरव्यू दिये। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने ये तक कहा कि सलमान खान उनके पीछे पड़ गए थे।

अरफीन खान (Arfeen Khan) का कहना है कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सलमान खान ने उनके काम पर भी सवाल उठाया और इन बातों ने सारा अरफीन खान को काफी प्रभावित किया है। अरफीन खान ने 'बिग बॉस 18' से जुड़ी चीजों को जाहिर करते हुए कहा, "पहले वीकेंड का वार पर सलमान खान मेरे पीछे पड़ गए थे, जो कि ठीक है, क्योंकि वो मेरे काम को अभी तक समझ नहीं पाए हैं। उन्हें नहीं पता है कि मैं आखिर करता क्या हूं। उन्हें लगा कि मैं थेरैपिस्ट हूं, काउंसलर हूं या लाइफ कोच हूं। उन्होंने मुझे कहा कि मुझे लोगों को सुनना चाहिए, लेकिन मैंने कहा कि मुझे जरूरत नहीं है। क्योंकि मैं लोगों के अतीत या वर्तमान के बारे में बात नहीं करता। उन्होंने कहा कि पूरा भारत मेरे पेशे को जानना चाहता है। मुझे लगा कि ये अच्छा सवाल है। लेकिन उस एपिसोड में मेरा थोड़ा मजाक भी बनाया गया। इस चीज ने मुझे ज्यादा परेशान नहीं किया, लेकिन सारा इससे प्रभावित हुई।"

अरफीन खान (Arfeen Khan) ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के बारे में आगे कहा, "सारा मुझसे लगातार कहती रही कि हमारे नाम को बदनाम क रहे हैं। हम बीते 20 साल से लोगों की मदद कर रहे हैं। मैं भी सारा क को समझाता रहा कि ये चीजें मायने नहीं रखती हैं। हम जानते हैं कि हमारा काम क्या है।" अरफीन खान ने कहा कि उनके मन में सलमान खान के लिए कोई गिले-शिकवे नहीं हैं। उन्होंने कहा, "सारा मुझसे हमेशा कहती रही कि मेकर्स हमें पसंद नहीं करते हैं। मुझे नहीं पता, लेकिन ये चीज मुझे भी महसूस हुई थी। सलमान खान के खिलाफ मेरे मन में कुछ नहीं है। क्योंकि मुझे लगता है कि वह समझ नहीं पाए कि हम आखिर करते क्या हैं। उन्हें कुछ और लगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article