एजुकेशन

सितारों और ग्रहों की दुनिया में बनाना है करियर, तो करें ये कोर्स, आप भी कमाएंगे लाखों

Which Is The Best Astrophysics Course: यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे कोर्स लेकर आए हैं, जिसे करने के बाद अंतरिक्ष की दुनिया में आप अपना करियर सेट कर सकते है। इन कोर्सेस को करने के बाद आपका करियर सेट हो सकता है।

Image

Best Astrophysics Courses: सितारों और ग्रहों की दुनिया में कैसे बनाएं करियर

Which Is The Best Astrophysics Courses: अगर आप रात के आसमान में चमकते सितारों, ग्रहों, आकाशगंगाओं और अंतरिक्ष के रहस्यों के बारे जानने की रुचि रखते हैं, तो यह शौक आपके लिए शानदार करियर का रास्ता भी बन (Best Astrophysics Courses) सकता है। आज भारत में अंतरिक्ष विज्ञान तेजी से आगे बढ़ रहा है। नए नए सैटेलाइट लॉन्च हो रहे हैं। साथ ही अंतरिक्ष मिशनों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे कोर्स लेकर आए हैं, जिसे करने के बाद अंतरिक्ष की दुनिया में अपना करियर सेट कर सकते है। इन कोर्सेस को करने के बाद आपका करियर सेट हो सकता है। यहां आप एस्ट्रोफिजिक्स के क्षेत्र में टॉप कोर्सेस के बारे में जान सकते हैं।

बीएससी इन एस्ट्रोफिजिक्स (BSC In Astrophysics)

एस्ट्रोफिजिक्स इन दिनों काफी चर्चा में है। यह स्पेस साइंस के सबसे पॉपुलर ब्रांच में से एक है। इसमें यह समझाया जाता है कि ग्रह, तारे और ब्रह्मांड किस प्रकार बने और कैसे कार्य करते हैं। यहां ब्रह्मांड के रहस्यों को समझाने के लिए क्लासिक फिजिक्स, क्वांटम मैकेनिक्स और कॉस्मोलॉजी जैसे मुख्य विषय पढ़ाए जाते हैं। इस कोर्स को करने के लिए फिजिक्स और मैथ्स की गहरी समझ जरूरी होती है।

स्पेस साइंस और प्लैनेटरी साइंस

स्पेस साइंस और प्लैनेटरी साइंस ऐसे कोर्स हैं जिनमें सौर मंडल, ग्रहों की संरचना, अंतरिक्ष मिशन और ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इसमें छात्रों को एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (Astronomy & Astrophysics), ग्रह विज्ञान (Planetary Science), आर्बिटल डाइनैमिक्स (Orbital Dynamics) और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (Space Technology) विषय पढ़ाया जाता है।

इतने साल का कोर्स

इस कोर्स की अवधि तीन साल होती है। 3 साल की होती है, हालांकि नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत कुछ विश्वविद्यालयों में इसे रिसर्च के साथ 4 साल (ऑनर्स विथ रिसर्च) का भी किया गया है।

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (Aerospace Engineering)

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के सबसे ट्रेंडिंग और मोस्ट पेइंग ब्रांच में से एक है। इसमें एरोडायनेमिक्स, प्रोपल्शन सिस्टम, स्पेस व्हीकल डिजाइन और आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों की पढ़ाई होती है। इस क्षेत्र में आपको सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में नौकरी के शानदार अवसर मिल सकते हैं।

रिमोट सेंसिंग और जियोइन्फॉर्मेटिक्स

यह कोर्स सैटेलाइट इमेज, जीआईएस (GIS) पर आधारित है। इसका उपयोग कृषि, पर्यावरण, मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, रक्षा और शहरी नियोजन जैसे क्षेत्रों में किया जाता है। अंतरिक्ष तकनीक के बढ़ते उपयोग के कारण इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। आप चाहें तो इस कोर्स भी कर सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद भी आपको करियर सेटर करने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article