टीवी मसाला

Bigg Boss 18: असल जिंदगी में भाविका शर्मा संग इश्क के पेच लड़ा रहे हैं अविनाश मिश्रा! अब जाकर खुली पोल

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Dating Bhavika Sharma In Real Life: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा की दोस्ती ईशा सिंह के साथ देखी जा रही है। दोनों की जोड़ी लोगों को भी पसंद आने लगी है। लेकिन हाल ही में उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि अविनाश असल में किसी और को डेट कर रहे हैं।

Image

असल में भाविका शर्मा को डेट कर रहे हैं अविनाश मिश्रा?

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Dating Bhavika Sharma In Real Life: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स लगातार कोशिश में लगे हुए हैं कि वे दर्शकों के दिलों पर राज करें। 'बिग बॉस 18' में गेम के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स की दोस्ती भी काफी चर्चा में बनी हुई है। सबसे पहली दोस्ती ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक के बीच देखी गई थी। हालांकि इनमें भी ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का बॉन्ड ज्यादा गहरा दिखाई दिया। यहां तक कि उनकी जोड़ी को देख लोगों ने बाहर हैशटैग भी बना दिया। लेकिन हाल ही में खबर आ रही है कि अविनाश मिश्रा असल जिंदगी में किसी और को डेट कर रहे हैं। वह लड़की कोई और नहीं बल्कि 'गुम है किसी के प्यार में' की सवि यानी भाविका शर्मा हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) की डेटिंग से जुड़ी इस बात का खुलासा उनके करीबी सूत्रों ने दी है। सूत्र ने इस सिलसिले में बॉलीवुड शादी डॉट कॉम से कहा, "एक तो वो (अविनाश) भाविका के हर यू-ट्यूब व्लॉग में होता है। ये एक चीज है। इसके अलावा मुझे नहीं लगता कि अगर आप इनके किसी दोस्त से पूछोगे तो वो मना करेंगे। वो डेट कर रहे हैं। लेकिन अभी अविनाश और भाविका की टीम से कोई भी इस बात की पुष्टि नहीं करेगा। यहां तक कि भाविका भी इसपर कोई कमेंट नहीं करेंगी।" बता दें कि अविनाश मिश्रा को भाविका शर्मा के जन्मदिन पर भी देखा गया था। कई बार एक्टर भाविका शर्मा के व्लॉग में नजर आ चुके हैं। हालांकि उनकी डेटिंग की खबरों की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती।

'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा ने छुपाया रिलेशनशिप?

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की सबसे गहरी दोस्ती अभी तक ईशा सिंह (Eisha Singh) के साथ ही देखी गई है। दोनों अक्सर एक-दूजे के साथ बातें शेयर करते और एक-दूजे का ख्याल रखते दिखाई देते हैं। साथ ही अविनाश मिश्रा को कभी भी किसी दूसरी लड़की के बारे में 'बिग बॉस 18' में बात करते हुए नहीं देखा गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article