टीवी मसाला

Bigg Boss 17 : शो में TMKOC के इस फेमस कपल की हुई एंट्री, Bigg Boss 17 में लगेगा प्यार का तड़का

Bigg Boss 17 : बिग बॉस सीजन 17 में ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) -नील भट्ट ( Neil Bhatt) , हर्ष बेनीवाल ( Harsh Beniwal) , कँवर ढिल्लों ( Kanwar Dhillon) -एलिश कौशिक ( Alice Kaushik) जैसे नाम लिस्ट में उपर हैं. अब एक और कपल का नाम इस लिस्ट में जुड़ने जा रहा है ये कपल टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जाने माने किरदार हैं.

Image

kanwalpreet singh and rampreet kaur arora enter in salman khan show

Bigg Boss 17 : सलमान खान( Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 ( Bigg Boss 17) फैंस के बीच जल्द ही आने वाला है. वहीं फैंस भी शो के ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे हैं. जैसा की पहले बताया गया इस बार शो में कपल V/S सिंगल की थीम में धमाका होने वाला है. शो के कंटेस्टेंट को लेकर कई सितारों के नाम लिस्ट में आ चुके हैं. जिनमें से ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) -नील भट्ट ( Neil Bhatt) , हर्ष बेनीवाल ( Harsh Beniwal) , कँवर ढिल्लों ( Kanwar Dhillon) -एलिश कौशिक ( Alice Kaushik) जैसे नाम लिस्ट में उपर हैं. अब एक और कपल का नाम इस लिस्ट में जुड़ने जा रहा है ये कपल टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जाने माने किरदार हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो फेम कंवलप्रीत सिंह( Kanwalpreet Singh) और उनकी पत्नी रामप्रीत सिंह अरोड़ा ( Rampreet Singh Arora) को बिग बॉस 17 का ऑफर आया है. हालाँकि कपल ने शो को हाँ कहाँ है या नहीं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. बता दें कि ये दोनों कपल सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. दोनों साथ में क्यूट वीडियो बनाते हैं. बिग बॉस के घर में इन्हें साथ देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटमेंट भरा होगा. शो में जहाँ एक तरफ कपल होंगे वहीं दूसरी तरफ सिंगल . इस बार फैंस दोनों के बीच कांटे की टक्कर होते हुए देखना चाहते हैं.

बता दें कि बिग बॉस 17 का प्रोमो आ गया है . जिसमें भाईजान तीन अवतार में नजर आ रहे हैं. शो अगले महीने की शुरुआत में ऑन एयर हो सकता है. बिग बॉस 17 कलर्स चैनल के साथ-साथ जिओ सिनेमा पर भी फैंस का मनोरंजन करेगा. शो को फैंस जिओ सिनेमा पर लाइव देख सकते हैं.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article