Bigg Boss 17 Contestants: सलमान खान के शो बिग बॉस 17 को लेकर कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। इस बार बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट जोड़ियों बनाम सिंगल में एंट्री लेने वाले हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के भी शो में एंट्री की खबर सामने आई है। अब टीवी के मशहूर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेंद्र लोढ़ा की अब सलमान खान के शो में एंट्री होने वाली है। पहले खबर सामने आई थीं कि शैलेंद्र को शो ऑफर हुआ है। अब ताजा रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि तारक मेहता के नाम से मशहूर शैलेद्र लोढ़ा ने बिग बॉस 17 के मेकर्स का हामी भी भर दी है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
शैलेंद्र लोढ़ा मारेंगे बिग बॉस 17 में एंट्री
तारक मेहता फेम शैलेंद्र लोढ़ा ने शो छोड़ दिया था। इसके पीछे की वजह तो उन्होंने साफ-साफ नहीं बताई, हालांकि बातों ही बातों में उन्होंने यह साफ कर दिया कि प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ अनबन के चलते ही वह शो छोड़ने पर मजबूर हुए हैं। इसके बाद अब सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में शैलेश लोढ़ा की एंट्री ने फैंस को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। हालांकि बिग बॉस में शैलेश की एंट्री को लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है।
