Ankita Lokhande Vicky Jain Confirms For Bigg Boss 17: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' के लिए जोरों-शोरों पर तैयारियां चल रही हैं। मेकर्स ने शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश करनी शुरू कर दी है। खास बात तो यह है कि अब तक कई सितारों को 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के लिए न्योता भी मिल चुका है। यूं तो 'बिग बॉस 17' का थीम था कि इसमें सिंगल बनाम कपल के बीच प्रतियोगिता देखने को मिलेगी। इस थीम के मुताबिक ही टीवी के जाने-माने कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को 'बिग बॉस 17' के लिए कंफर्म किया जा चुका है।
ई-टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन को सलमान खान के अपकमिंग शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के लिए अप्रोच किया गया था। सूत्रों की मानें तो टीवी के इस चर्चित कपल के नाम पर 'बिग बॉस 17' की मुहर भी लग चुकी है। हालांकि शो को लेकर अभी तक अंकिता लोखंडे या विक्की जैन की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई कमेंट नहीं किया गया है। बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से पहले 'बिग बॉस 17' के लिए नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का नाम भी सामने आया था।
अंकिता लोखंडे को लंबे समय से नहीं मिल रहा था काम
'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) काफी लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार 'स्मार्ट जोड़ी' में विक्की जैन के साथ देखा गया था, जिसमें उन्होंने जीत भी दर्ज की थी। इसके अलावा अंकिता लोखंडे ने शहीर शेख के साथ 'पवित्र रिश्ता 2' में भी मुख्य भूमिका अदा की थी, जो जी5 पर रिलीज हुआ था। हालांकि यह शो पिछले सीजन की तरह दर्शकों पर छाप नहीं छोड़ पाया था। बता दें कि अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने 'बागी 3' और 'मणिकर्णिका' में अहम भूमिका अदा की थी।
