टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो से कटा इस हसीना का पत्ता, दूसरे हफ्ते में हुईं घर से बेघर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 29, 2023, 08:48 AM IST

Bigg Boss 17: वीकेंड का वार पर सलमान खान के शो सोनिया बंसल बाहर हो गई है। घरवालों ने वोट आउट कर सोनिया को घर से बाहर का रास्ता दिखाया। सोनिया घर से बाहर निकलने वाली पहली कंटेस्टेंट है। सोनिया को उम्मीद नहीं थी कि वो शो से इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगी।

Image

sonia bansal evicted bb 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। सलमान खान के शो में मनस्वी ममगई और समर्थ जुरेल की बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स एंट्री हुई है। दोनों के आने से घर में क्या बदलाव आएगा। ये देखना दिलचस्प होगा। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सना रहीस खान, सोनिया बंसल, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, खानजादी और सनी आर्या नॉमिनेटेड थे। घर में वोटो की कमी की वजह से सोनिया बंसल घर से बेघर हो गई है। वो शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट्स हैं। नॉमिनेटेड सदस्यों में सोनिया और सना रहीस खान को सबसे कम वोट मिले थे।

सोनिया बंसल हुईं घर से बेघर

वीकेंड का वार में सलमान ने बताया था कि सोनिया और सना को सबसे कम वोट मिले हैं। घरवालों को तय करना था कि सोनिया और सना में से किसकी गेम ज्यादा कमजोर है और जिसे वो बाहर करना चाहते हैं। घर से बेघर होने की प्रक्रिया में सोनिया वोट आउट हो जाती है। घर में सोनिया और सना दोनों ही कुछ खास करते हुए नजर नहीं आए।

वीकेंड का वार में सोनिया के जाने के बाद सलमान ने दर्शकों को बताया कि अब हर रविवार को सोहेल और अरबाज कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करेंगे। इसका मतलब है कि अब वीकेंड का वार शुक्रवार और शनिवार को आएगा। तीनों भाई मिलकर दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं। सोनिया के जाने के बाद दम वाले मकान में जगह बची होती है। बिग बॉस मनस्वी और समर्थ को दम वाला मकान रहने के लिए देते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article