टीवी मसाला

Bigg Boss 17: वोटिंग ट्रेंड में आगे निकलीं मन्नारा चोपड़ा, इस कंटेस्टेंट पर गिर सकती है गाज

Bigg Boss 17 Voting Trend: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' शुरू हो चुका है, जिसने आते ही लोगों के बीच धाक जमानी भी शुरू कर दी है। बीते दिन घर के तीन सदस्यों पर नॉमिनेशन की गाज गिरी। वहीं अब उनसे जुड़ा वोटिंग ट्रेंड भी सामने आया है।

Image

Bigg Boss 17 वोटिंग ट्रेंड में रहा कंटेस्टेंट्स का ये हाल

Bigg Boss 17 Voting Trend: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने सीजन 17 के साथ खूब धूम मचा रहा है। शो ने दो दिन में ही दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमा लिया है। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स बिग बॉस में लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं तो वहीं कुछ ने दर्शकों के दिमाग का दही कर दिया है। वहीं बीते दिन 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में सीजन का पहला नॉमिनेशन हुआ, जिसमें तीन कंटेस्टेंट्स पर बेघर होने की तलवार लटकी। इस लिस्ट में अभिषेक कुमा, मन्नारा चोपड़ा और नाविद सोले शामिल हैं।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में नॉमिनेट हुए तीनों कंटेस्टेंट्स से जुड़ा वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गया है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट बेघर हो सकता है। द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, जहां मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे रहीं तो वहीं अभिषेक कुमार दूसरे नंबर पर दिखाई दिये। इससे इतर नाविद सोले वोटिंग ट्रेंड में सबसे पीछे रहे, जिसे लेकर अनुमान लग रहा है कि इस हफ्ते वह घर से बेघर हो सकते हैं।

पहले सप्ताह में नहीं कटेगा किसी का भी पत्ता?

बता दें कि 'बिग बॉस' के ज्यादातर सीजन में देखा गया है कि पहले हफ्ते में किसी को भी बेघर नहीं किया जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस सप्ताह भी कंटेस्टेंट्स बेघर होने से बच सकते हैं।

दर्शकों के निशाने पर आया यह शख्स

बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार को लोग जरा भी पसंद नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह जानबूझकर लोगों से लड़ रहे हैं जो कि बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा। यहां तक कि काम्या पंजाबी, रश्मि देसाई और राजीव अदातिया ने भी कहा कि अभिषेक कुमार का अंदाज फेक लग रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article