टीवी मसाला

Anupamaa Maha Twist: अनुज की जिंदगी से अनुपमा को उखाड़ फेंकेगी मालती देवी, अमेरिकन लड़की को बनाएगी घर की बहू

Anupamaa Maha Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में अब मालती देवी अपना रंग दिखाना शुरू करेगी। वह अनुपमा को अनुज की जिंदगी से उखाड़ फेंकेगी और किसी विदेशी लड़की को अपने घर की बहू बनाएगी।

Image

'अनुपमा' में आएगा महाट्विस्ट

Anupamaa Maha Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' (Anupamaa) ने टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है। लेकिन इन दिनों 'अनुपमा' की रेटिंग दिन पर दिन गिरती जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने इसमें एक साथ कई ट्विस्ट लाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि अब मालती देवी अनुपमा की जिंदगी में भूचाल मचाने वाली हैं। वह टिपिकल सासू मां बनकर अनुपमा को अपने बेटे अनुज की जिंदगी से उखाड़ फेंकेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'अनुपमा' (Anupamaa) मालती देवी को यह बात जरा भी अच्छी नहीं लगेगी कि अनुपमा अपने पति और परिवार को वक्त नहीं दे पा रही है। वहीं अनुपमा की गैर मौजूदगी में अनुज की हालत खराब हो जाएगी, जिससे मालती देवी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। मालती देवी अनुपमा से बोलने की कोशिश भी करेगी कि वह कपाड़िया हाउस लौट आए, लेकिन अनुपमा अपने परिवार पर जरा भी ध्यान नहीं देगी।

अनुज की जिंदगी में नई लड़की को लाएगी मालती देवी

'अनुपमा' (Anupamaa) में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में देखने को मिलेगा कि मालती देवी अनुज की दोबारा शादी कराने का फैसला करेंगी। वह अनुज की जिंदगी में एक विदेशी लड़की को लेकर आएंगी। वो लड़की कोई और नहीं बल्कि अमेरिका में रह रही अनुज की दोस्त ही होगी, जो आकर अनुपमा का पत्ता काटेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article