Ankita Lokhande-Vick Jain Spotted: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में के कंटेस्टेंट रह चुके विक्की जैन और अंकिता लोखंडे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे। घर में देखा गया की कैसे दोनों के बीच चलते कलेश और खराब होते हुए रिश्ते को देख सभी दंग रह गए। इसी के साथ यह भी देखा गया की अंकिता लोखंडे के बजाए 17वें सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी ले गए। अभी हाल ही में यह कपल स्पॉट हुए जिसे देख मीडिया और काफी लोगों की भीड़ इक्कठी हो गई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वीडियो।
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की हैं बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) खत्म होने के बाद पहली बार स्पॉट हुए। जहां अंकिता ने रेड ड्रेस पहनी हुई थी विक्की (Vicky Jain) ने ब्लैक पैंट और शर्ट पहनी थी। लेकिन इसी के साथ देखा गया की अंकिता लोखंडे सभी पेप्स को नकली हंसी दी और ज्यादा खुश भी नजर आईं। ये देख लगा की अभी भी अंकिता ना जितने पर खुश नहीं है, हालांकि दोनों अपने दोस्तों संग पार्टी करने पहुंचे थे।
कुछ समय पहले ही इस कपल ने हर में कुछ दोस्त और एक्स बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट संग पार्टी की। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें अंकिता और नावेद कोजी डांस कर रहे थे। ऐसे में उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया गया, जानकारी के लिए बता दें की जल्द ही एक्ट्रेस रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म वीर साहूकार में नजर आने वाली हैं।
