टीवी मसाला

Bigg Boss 17: घर में पनपने लगी है नई लव स्टोरी, टीवी की इस हसीना पर आ गया मुनव्वर फारुकी का दिल?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 16, 2023, 11:50 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की शुरुआत हो गई है, इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री भी ले ली है। जिसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद दर्शकों को लग रहा है कि एक लव स्टोरी शुरू होने वाली है।

Image

Munawar Faruqui and Isha Malviya

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 अब एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने वाला है। बिग बॉस 17 की शुरुआत हो गई है, इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री भी ले ली है। जिसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद दर्शकों को लग रहा है कि एक लव स्टोरी शुरू होने वाली है। बीबी 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी और टीवी एक्ट्रेस ईशा माल्वीय एक साथ किचन में खाना पकाते नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों को देखकर दर्शकों का मानना है कि मुनव्वर और ईशा के बीच भी यकीनन कुछ पक रहा है।

इस वीडियो को देखते ही फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि मुनव्वर और ईशा के बीच इस सीजन की लवस्टोरी नजर आ सकती है। हालांकि इस बात की संभावना जताने के लिए अभी और वक्त की जरूरत होगी। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

वीडियो देख दर्शकों ने लगाया अंदाजा

सोशल मीडिया पर बिग बॉस खबरी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें खाना बनाते वक्त ईशा और मुनव्वर एक दूसरे के साथ मस्ती मजाक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस का मानना है कि मुनव्वर और ईशा इस सीजन के कपल साबित हो सकते हैं। दोनों साथ में भी काफी अच्छे लग रहे हैं। दर्शकों ने दोनों को #Munisha दे दिया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article