बॉलीवुड

Drishyam 2 से रिलीज हुआ अजय देवगन का फर्स्ट लुक, हाथ में फावड़ा लिए एक्टर का दिखा इंटेंस लुक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 05:55 PM IST

Ajay Devgn First Look Drishyam 2: अजय देवगन की फिल्म द्दश्यम 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। अजय ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।

Image

ajay devgn (credit pic: instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अजय देवगन ने फिल्म द्दश्यम 2 से रिलीज किया फर्स्ट लुक
  • एक्टर का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
  • फिल्म के पोस्टर में अजय इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं

Ajay Devgn First Look Drishyam 2: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स फिल्म से जुड़े वीडियो को शेयर कर दर्शकों की उत्सुकता को बनाए रख रहे हैं। कुछ समय पहले ही दृश्यम 2 से अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) का फर्स्ट लुक सामने आया था। अब मेकर्स ने अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर किया है। अजय पोस्टर में इंटेंस लुक देते हुए नजर आ रहे हैं। दृश्यम 2 में अजय देवगन विजय सलगांवकर का किरदार निभा रहे हैं। आइए जानते हैं दर्शकों को कैसा लगा अजय का फर्स्ट लुक

इंटेंस लुक में नजर आए अजय देवगन

अजय देवगन की दृश्यम दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। एक्टर की शानदार एक्टिंग ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। द्दश्यम 2 से अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आया है। पोस्टर में वो इंटेंस लुक देते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने टफ लुक देते हुए हाथ में फावड़ा पकड़ा है। अजय ने फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, सवाल ये नहीं है कि आपकी आंखों के सामने क्या है। सवाल ये है कि आप क्या देख रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अजय के फर्स्ट लुक को देखने के बाद से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये फिल्म काफी धांसू होने वाली है। इस बार द्दश्यम 2 में नए दुश्मन के रूप में अक्षय खन्ना की एंट्री भी हुई है। अक्षय खन्ना अपने फर्स्ट लुक में बेहद गंभीर लुक में दिखाई दिए थे। फिल्म में वो अजय के दुश्मन का किरदार निभाएंगे। वहीं, उनकी दुश्मन तब्बू अजय यानी विजय सलगांवकर को जेल भेजने की पूरी कोशिश करेंगी। ये फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article