Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में किसी कंटेस्टेंट को ट्रस्ट करना सबसे कठिन कामों में से एक है। आज के एपिसोड में भी यही साबित हो गया है। घर का भेदी लंका ढाए! शालीन भनोट और टीना दत्ता ने आज इस बात को सिद्ध कर दिया है। बिग बॉस में राजा साजिद खान की सत्ता को पलटने के लिए आज घर वालों को एक मौका दिया गया, जिसमें घरवाले पूरी तरह से फेल हो गए हैं।
दरअसल बिग बॉस ने एक टास्क दिया था। जिसमें रूम 4 और 6 के लोगों यानी टीना, सुंबुल, शालीन, प्रियंका, अंकित, गौतम, सौंदर्य और अर्चना को रूम 2 और 3 के लोगों यानी शिव, अब्दु, निमृत, और MC स्टेन के खिलाफ खेलना था। इस बीच रूम 4 और 6 के बाकी खिलाड़ियों की लंका उनके ही कुछ लोगों की वजह से डूब गई।
टीना और शालीन निकले धोखेबाज
टीना और शालीन अब घर का अगला कप्तान बनने का सपना देख रहे है। इस बीच उन्होंने गेम फिक्सिंग का एक अनोखा ही प्लान बना लिया। दरअसल टीना, साजिद और शिव वाले ग्रुप के पास जाती है और उनसे कहती हैं कि अगर आप लोग मुझे विश्वास दिलाते हैं कि घर का अगला कप्तान बनने में आप लोग मेरा सपोर्ट करेगें, तो मैं उन लोगों के साथ होकर भी आप लोगों को ही सपोर्ट करूंगी। शिव इसमें थोड़ा अनबन दिखाते है लेकिन बाद में उनका ग्रुप इसमें राजी हो जाता है। फिर क्या था रूम 4 और 6 के लोग एक ऐसा टास्क खेल रहे थे जो वह कभी जीत ही नहीं सकते थे।
टीना बनीं घर का भेदी
जब टास्क शुरू होता है तो बिग बॉस रूम 4 और 6 के खिलाड़ियों को एक सीक्रेट टास्क देते हैं। हालांकि टीना, रूम 2 और 3 के लोगों को जाकर वो सीक्रेट टास्क पहले ही बता देती हैं और उनका ग्रुप सतर्क हो जाता है। इस बीच रूम 4 और 6 के लोग इस बात से बेखबर होते हैं कि उनके खुद की टीम के प्लेयर ही उनकी हार की वजह बनने वाले हैं।
स्टेन और शालीन के बीच हुआ घमासान
इस बीच टास्क खत्म होने के बाद एक और विवाद घर में खड़ा हो गया। दरअसल टीना चलते-चलते फिसल गईं और उनके पैर में चोट लग गई। जिसके बाद शालीन आए और उनके पैर को दबाने लग गए। जिससे टीना जोर-जोर से चीखने लग गईं। जिसके बाद एमसी ने आकर शालीन को गाली दे दी। जिसके बाद शालीन और एमसी में जमकर घमासान हो गया और बात हाथापाई तक आते-आते बच गई।
बता दें कि टीना और सुंबुल के चलते टास्क शिव और निमृत की टीम ही जीत जाती है और अभी भी घर का राज साजिद खान ही चला रहे हैं।
