टीवी मसाला

Bigg Boss 16: टीना दत्ता के बाहर जाते ही खुशी से नाचे शालीन भनोट, अर्चना गौतम ने सुनाई खरी-खोटी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 30, 2023, 08:09 AM IST

Bigg Boss 16: टीना दत्ता बिग बॉस के घर से बाहर हो गई है, एक्ट्रेस के बाहर जाते ही शालीन भनोट खुशी से झूम उठे और नाचने लगे। जिसके साथ ही अब अर्चना गौतम ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई हैं और उन पर टीना व सौंदर्या का कैरेक्टर उछालने के आरोप लगाए हैं।

Image

Tina Dutta and shalin Bhanot

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्चना गौतम ने शालीन भनोट को सुनाई खरी खोटी।
  • टीना और सौंदर्या का कैरेक्टर उछालने के लगाए आरोप।
  • टीना दत्ता के बाहर जाते ही खुशी से नाचे शालीन भनोट।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के अब कुछ आखिरी हफ्ते ही बाकी है, इससे पहले इस वीकेंड का वार पर टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Dutta) का बिग बॉस के घर में सफर समाप्त हो गया है, उन्हें घर से बेघर कर दिया गया है। जिसके साथ ही अब टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच चली आ रही जंग भी घर में समाप्त हो गई है। हालांकि शालीन भनोट की क्लास लगाने वालीं टीना की जगह अब अर्चना गौतम लेती नजर आ रही हैं। अर्चना गौतम ने बिग बॉस के बीते एपिसोड में शालीन भनोट को खरी-खोटी सुनाई हैं। टीना दत्ता के घर से बेघर होने के बाद शालीन भनोट खुशी से नाचते नजर आए, टीना के घर से जाने के बाद उनकी खुशी फूली नहीं समा रही थी। जिसके साथ ही अब अर्चना ने शालीन के कैरेक्टर की पोल खोल दी है।

शालीन भनोट ने खेला विक्टिम कार्ड

प्रियंका चौधरी से बात करते हुए अर्चना ने कहा, ‘शालीन ने सौंदर्या और टीना दोनों के कैरेक्टर पर सवाल खड़े किए हैं, दुनिया के सामने उनकी इज्जत खराब करने की कोशिश की है और फिर आखिर में खुद ही विक्टिम कार्ड खेल कर साइड हो जाता है।’ इस बीच शालीन भनोट बीच में आ जाते हैं और अर्चना से पूछते हैं कि क्या तुम मुझसे डरती हो? जिसपर अर्चना कहती हैं, ‘तूने सौंदर्या और टीना का कैरेक्टर बर्बाद कर दिया और फिर खुद ही शरीफ बन रहा है।’

फैंस ने उठाए सवाल

इसके साथ ही अब बिग बॉस फैंस भी शालीन भनोट के व्यक्तित्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि फिलहाल शालीन अपनी इमेज सुधारने में लग गया है। जिस वजह से वह कभी-कभी बचकानी हरकतें करता है। हंसी मजाक करता है। हालांकि शालीन का असली व्यक्तित्व पहले ही बाहर आ चुका है।

बता दें कि टीना दत्ता के बाहर होने के बाद प्रियंका चौधरी को अब अर्चना गौतम का साथ मिलता नजर आ रहा है। हालांकि दर्शकों का मानना है कि दोनों ज्यादा देर तक दोस्त बनकर नहीं रह सकती हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article