टीवी मसाला

Bigg Boss 16: Tina Datta हुईं बिग बॉस से बाहर, शो छोड़ते वक्त Priyanka Choudhary को दी ये सलाह

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 29, 2023, 01:06 PM IST

bigg boss 16 tina datta eviction: सलमान खान को रिप्लेस करने वाली होस्ट फराह खान ने टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को जमकर फटकार लगाई। बाद में, फराह ने यह भी खुलासा किया कि इस हफ्ते टीना दत्ता बेघर होने वाली हैं। ऐसा ही हुआ है अब टीना दत्ता, बिग बॉस के घर से बाहर हो गई हैं।

Image

tina datta bigg boss

tina datta evicted from the bigg boss 16: बिग बॉस 16 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। लगातार सलमान खान के शो में कई ट्विस्ट आ रहे हैं। पिछले हफ्ते शो से सौंदर्या शर्मा बाहर हो चुकी हैं। अब बिग बॉस-16 में एक और कंटेस्टेंट घर से बाहर हो चुका है। शनिवार के एपिसोड में शो में काफी कुछ हुआ। सलमान खान को रिप्लेस करने वाली होस्ट फराह खान ने टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को जमकर फटकार लगाई। दोनों को घर में शालीन भनोट के प्रति उनके गलत व्यवहार के लिए फराह खरी-खोटी सुनाती नजर आईं। बाद में, फराह ने यह भी खुलासा किया कि इस हफ्ते टीना दत्ता बेघर होने वाली हैं। ऐसा ही हुआ है अब टीना दत्ता, बिग बॉस के घर से बाहर हो गई हैं।

फराह खान, टीना को पिछले कुछ दिनों से शालीन के बारे में उसकी गलतियों के बारे में बताने की कोशिश कर रही थीं। फराह ने बताया कि शालीन के मानसिक रूप से टूटने पर बी टीना कैसे उसे धमका रही थीं। फराह ने इसमें प्रियंका को भी शामिल किया और उनसे कहा कि उन्होंने तब भी टीना का साथ दिया जब उन्हें लगा कि टीना गलत हैं। अब आखिरकार टीना दत्ता, बिग बॉस के घर से बेघर हो गई हैं। शो में सभी टीना को घर के एग्जिट गेट तक छोड़ने के लिए आए और हर कोई उनको अलविदा कहता दिखा।

घर से जाते वक्त टीना दत्ता ने प्रियंका चौधरी से सावधान रहने के लिए कहा। टीना ने कहा क्योंकि उनके इस घर से जाने के बाद हर कोई उस पर टूट पड़ेगा। टीना आगे कहती हैं, 'आपको बाहर से मेरा पूरा सपोर्ट है इसलिए अपना ख्याल रखें और बहादुर बनें।'

आपको बता दें, कार्तिक आर्यन भी बिग बॉस में अपनी आगामी फिल्म का प्रचार करने के लिए आए। कार्तिक ने सभी कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती की। कार्तिक ने अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर और निमृत कौर के साथ रोमांस भी किया।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article