टीवी मसाला

Bigg Boss 16 Eviction: फिनाले के करीब आकर कटा इस हसीना का पत्ता, फैंस मान रहे थे विनर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 27, 2023, 12:41 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच लगातार झगड़े हो रहे हैं। दोनों ने एक- दूसरे से बात करना तक बंद कर दिया है। घर में वीकेंड का वार एपिसोड पर फराह खान ने टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की क्लास लगाई है।

Image

Bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों चर्चा में है। आज वीकेंड का वार एपिसोड सलमान खान (Salman Khan) की जगह फराह खान (Farah Khan) होस्ट करेंगी। वीकेंड पर उन्होंने घर में आते ही टीना दत्ता (Tina Datta) और प्रियंका चाहर चौधरी की क्लास लगाई। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता, शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे नॉमिनेटेड है। रिपोर्ट के अनुसार, टीना दत्ता घर से एलिमिनेट होगी। टीना शुरुआत से ही स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक मानी जा रही थी। टीना को सभी नॉमिनेटेड सदस्यों में से सबसे कम वोट मिले हैं। इस बात का दावा एक पैपराजी अकाउंट ने किया है। हालांकि अभी तक इस पर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेंटमेंट नहीं आई है। इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होता है। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

वीकेंड का वार प्रोमो आउट हो गया है। वीडियो में फराह खान शालीन भनोट के मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाने के लिए टीना और प्रियंका को जमकर फटकार लगाती हैं। इस दौरान टीना और प्रियंका अपनी बात रखने की कोशिश करती हैं। हालांकि टीना के बर्ताव को देखकर फराह खान वहां से चली जाती है।

टीना दत्ता हुईं घर से बेघर

इस हफ्ते घर में अनिल कपूर, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन और मीका सिंह बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि घर में सभी कंटेस्टेंट्स ने शालीन भनोट को बायकॉट कर दिया था। कोई उनसे बात नहीं कर रहा था। इस दौरान टीना और प्रियंका शालीन का मजाक उड़ाते हैं। हालांकि निमृत ने उनका हौसला बढ़ाया था। घर में एक टास्क के दौरान शालीन ने टीना की तुलना पिंपल से कर दी थी। इस दौरान भी दोनोंं का बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। शालीन और टीना शुरुआत से ही अपने लव- हेट रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article