Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में शालीन भनोट, टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर खान के बीच लड़ाई कम होने का नाम ही नही ले रही है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में तो इसने सारी हदें ही पार कर दी हैं। दरअसल सुंबुल और उनके पिता की बातचीत को बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को दिखाने का फैसला किया, जिसको सुनने के बाद टीना और शालीन आग बबूला हो गए और पूरे घर को सिर पर उठा लिया। इस सब के बाद अब वीकेंड का वार और भी मजेदार होने वाला है। आज के एपिसोड में सलमान खान बिग बॉस के सेट पर सुंबुल तौकीर खान के पिता, टीना दत्ता की मां और शालीन भनोट के पिता को बुलाने वाले हैं।
अब माता-पिता के बीच छिड़ेगी तकरार
दर्शकों को मनोरंजन का डोज पूरा हाई मिलने वाला है। अब घर के कंटेस्टेंट शालीन, टीना और सुंबुल के माता-पिता एक दूसरे से भिड़ने वाले हैं। दरअसल कुछ समय पहले सुंबुल के पिता ने उनसे एक ऑडियो कॉल के जरिए बात की थी। बिग बॉस को मेडिकल इमरजेंसी का बहाना बनाकर सुंबुल के पिता ने उनसे घर के सदस्यों और नॉमिनेशन से जुड़ी कई ऐसी बात करी जो रूल्स के खिलाफ हैं। जिसके साथ ही उन्होंने शालीन और टीना के बारे में भी काफी अपशब्द बोले हैं।
जिसके बाद अब यह देखना इंटरेस्टिंग होने वाला है कि सुंबुल के पिता सलमान के सामने अपने आप को सही कैसे प्रूव करते हैं।
‘दूसरे की बेटी पर सवाल नहीं उठा सकते’
इस बीच बिग बॉस के नए प्रोमो में टीना की मां, सुंबुल के पिता ये यह पूछती नजर आ रही हैं, ‘आप अपनी बेटी को बचाने के लिए दूसरों की बेटी पर सवाल कैसे खड़ा कर सकते हैं, आप बड़े ही होशियारी से अपनी बच्ची को गालियां सिखा रहे हैं।’ इस बीच शालीन के माता-पिता भी औकात वाली बात को लेकर उन्हें घेरने वाले हैं।
