Bigg Boss 16 Latest Promo: बिग बॉस 16 के घर में आज 24 नवंबर को जमकर लड़ाई झगड़ा होने वाला है, इस बीच यह लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि घर के सदस्य सुंबुल तौकीर खान के लिए मेडिकल हेल्प तक की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल बिग बॉस के नए प्रोमो के अनुसार आज के एपिसोड में जमकर बवाल होने वाला है। टीना दत्ता, शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर खान के बीच बहस बाजी इतनी बढ़ जाती है कि वह पूरा घर सिर पर उठा लेगें। जिसके बाद टीना और शालीन तो अपना आपा भी खोते नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर सुंबुल तौकीर खान की तबीयत भी बिगड़ने वाली है। प्रोमों में साफ नजर आ रहा है कि आज मनोरंजन का डोज बिलकुल हाई होने वाला है।
सुंबुल तौकीर खान की हालत हुई खराब
बिग बॉस के नए प्रोमो के अनुसार घर वाले सुंबुल और शालीन के रिश्ते के बारे में ही बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बीच में शालीन आग बबूला होकर चिल्लाने लगते हैं। शालीन भनोट को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह लिविंग एरिया में रखे एक फ्रनीचर को लात मार देते हैं। वहीं टीना कहती हुई नजर आ रही हैं कि बाहर जो कुछ भी नजर आ रहा है उसमें सच्चाई तो होगी ही। जिस पर सुंबुल भी भड़क जाएगी और बहस में शामिल हो जाएंगी। टीना भी गुस्से में किसी सामान पर मुक्का मारते हुए नजर आ रही हैं।
इस बीच सुंबुल की तबीयत बिगड़ जाती है। निमृत कौर आहलूवालिया बिग बॉस ये यह पूछती नजर आ रही हैं कि क्या हम सुंबुल को मेडिकल रूम में ले जा सकते हैं। घर में इतना गरमा गरमी का माहौल होने के बाद देखने वाली बात यह होगी कि आखिर बिग बॉस किस तरह का एक्शन लेने वाले हैं।
बता दें कि सलमान खान ने वीकेंड के वार पर शालीन और सुंबुल के रिश्तों पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद से ही घर वाले भी यही मुद्दा उठाकर सुंबुल को घेरने में लगे हुए हैं। खासकर टीना को सुंबुल फूटी आंख नहीं भाती हैं।
