टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान ने प्रियंका को दिखाया आइना, क्या टूट जाएगी अर्चना संग दोस्ती

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 26, 2022, 07:41 PM IST

Bigg Boss 16: रियलिटी शो बिग बॉस 16 सुर्खियों में छाया हुआ है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने दिखाया प्रियंका चौधरी को आइना। क्या इस बवाल के बाद अर्चना और प्रियंका में होगा झगड़ा। आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में आज वीकेंड का वार एपिसोड आने वाला है। आज के एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर प्रियंका चौधरी (Priyanka Choudhary) को आइना दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि आप सच्चाई की मूर्त बनने के चक्कर में अपनी ही दोस्त अर्चना का साथ नहीं देती है। ये बाते सुनकर अर्चना काफी दुखी हो जाती है। कलर्स टीवी ने प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में सलमान खान ने प्रियंका से पूछा ऐसा सवाल क्या घर में फिर से होगा नया बवाल।

प्रोमो में सलमान खान प्रियंका से पूछते है कि आप सोच कर बताई कि आपने कब अर्चना का साथ दिया। इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं कि सर जब भी मैं उससे किसी बारे में बात करती हूं तो वो सीधा मुझ पर आ जाती हैं। इसके बाद अर्चना कहती हैं कि अगर किसी को मुझसे कोई दिक्कत है तो सामने से क्यों नहीं बोलता है। क्या सलमान के इस सवाल से प्रियंका और अर्चना में होगा झगड़ा।

क्या फिर अर्चना और प्रियंका में होगा झगड़ा

प्रियंका और अर्चना के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों घर में एक- दूसरे के साथ बैठी नजर आती है। दोनों के बीच में कई बार लड़ाई हो चुकी हैं, लेकिन हर बार चीजें ठीक हो जाती है। प्रियंका, अंकित, सौंदर्या और अर्चना का एक ग्रुप है। ये चारों साथ में हर टास्क में परफॉर्म करते हैं। क्या सलमान खान के इस सवाल से अर्चना और प्रियंका की दोस्ती क्या यूटर्न लेती है इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। अर्चना बिग बॉस के घर में छाई हुई है, वो अपने सबसे बड़े दुश्मन साजिद खान से अक्सर लड़ती नजर आ रही है। दोनों की बढ़ते झगड़ों को देखते हुए सलमान खान ने दोनों को फटकार लगाई। सलमान खान ने दोनों से कुछ सवाल पूछे, जिसके जवाब में साजिद ने अपनी सफाई दी। वहीं, अर्चना सलमान खान से पूछा कि आप बता दो फिर मैं क्या किसे नहीं बोल सकती हूं। सलमान क्या देंगे इसका जवाब?

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article