Bigg Boss 16, Priyanka Chaudhary and Ankit Gupta: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के घर में रोमांस, लड़ाई झगड़ा और खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में दुश्मनी, दोस्ती और प्यार तीनों चीजें मौजूद हैं। प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। बिग बॉस के घर में कल के एपिसोड में अंकित गुप्ता अपना जन्मदिन मना रहे थे। ऐसे मौके पर अंकित को स्पेशल फील करवाने की बजाए, प्रियंका चौधरी ने उनका बर्थडे बर्बाद कर दिया जिसपर अब कश्मीरा शाह (kashmera Shah) से लेकर बाकी बिग बॉस के फैंस ट्विटर पर अपनी राय रख रहे हैं।
अंकित के सपोर्ट में आए कश्मीरा और विशाल
प्रियंका और अंकित के बीच हुए बहस में कश्मीरा शाह और विशाल कोटियान ने अंकित के सपोर्ट में ट्वीट किया है। विशाल कोटियन ने ट्वीट में लिखा, ‘प्रियंका को अंकित का बर्थडे बर्बाद नहीं करना चाहिए, उलटा उसे तो खुश होना चाहिए की बाकी लोग भी उसके बॉयफ्रेंड को स्पेशल फील करवा रहे हैं।’ जिसके जवाब में कश्मीरा शाह ने ट्वीट किया, ‘हां मैं आपकी बात से सहमत हूं, समय-समय पर अंकित, प्रियंका के साथ नजर आया है। प्रियंका को इस तरह उसका बर्थडे बर्बाद नहीं करना चाहिए था।
सिर्फ इतना ही नहीं बिग बॉस के फैंस को भी प्रियंका का यह व्यवहार पसंद नहीं आया है, जिस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
प्रियंका के फैंस ने बिग बॉस पर लगाए आरोप
इस पूरे मामले में प्रियंका के फैंस का मानना है कि लाइव फीड में साफ पता चल रहा है कि निमृत घर के बाकी सदस्यों को यह कह रही है कि हम सब जीत गए और प्रियंका हार गई है क्योंकि अंकित ने हमारा गिफ्ट स्वीकार कर लिया है। इस घटना को एपिसोड में न दिखाने के लिए प्रियंका के फैंस बिग बॉस को पक्षपात करने वाला बता रहे हैं।
