Bigg Boss 16: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) इन दिनों सुर्खियों में है। सलमान खान (Salman khan) के शो में कभी घरवालों के बीच जमकर लड़ाई होती है तो कभी लव एंगल देखने को मिलता है। इस हफ्ते वीकेंड का वार सलमान खान नहीं करण जौहर होस्ट करेंगे। शो के होस्ट सलमान खान को डेंगू हो गया , जिसकी वजह से वो इस बार वीकेंड का वार शूट नहीं करेंगे। करण जौहर घरवालों के साथ जहां एक तरफ जमकर मस्ती करते नजर आएंगे तो दूसरी तरफ कुछ सदस्यों की क्लास भी लगाएंगे।
कलर्स टीवी की तरफ से पहले ही एक प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें करण जौहर गोरी नागोरी को डांटते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ घरवालों से पूछते हैं कि क्या गोरी ने जो अर्चना के साथ किया वो ठीक था। करण यही नहीं रुकते हैं वो आगे कहते हैं कि आप फैसला कर लो आपको घर में रहना है या बाहर जाना है।
घरवालों ने कहा- प्रियंका को है मन की सफाई की जरूरत
मेकर्स ने हाल ही में एक नया प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में करण घरवालों से पूछते हैं कि आपको कौन सा सदस्य लगता है जिसे मन की सफाई की सख्त जरूरत है। इस पर निम्रत, टीना, एमसी स्टैन प्रियंका का नाम लेते हैं। टीना कहती हैं प्रियंका को हर बात में मदर इंडिया बनने की जरूरत नहीं है। एमसी कहते हैं कि उन्हें मन और दिमाग दोनों की सफाई करने की जरूरत है। प्रियंका और निमृत के बीच कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी वजह से करण को बीच में आकर रोकना पड़ता है। इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है।
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शालीन भनोट, सुंबुल और मान्या सिंह नॉमिनेटेड हैं। इस बार इविक्शन शनिवार और रविवार को नहीं, बल्कि सोमवार को होगा। शो से बाहर जाने वाली सबसे पहली सदस्य श्रीजीता डे थी। हर कोई इस हफ्ते का वीकेंड के वार का ऑनएयर होने का इंतजार कर रहा है। दिवाली स्पेशल पर बिग बॉस के घर में क्या- क्या नए धमाके होते हैं, इसके लिए बस थोड़ा सा इंतजार करना होगा।
