टीवी मसाला

Bigg Boss 16: निमृत कौर आहलूवालिया को कप्तानी मिलते ही बगावत पर उतरे घरवाले, छिन जाएगी कप्तानी?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 16, 2023, 11:15 AM IST

Bigg Boss 16: निमृत कौर आहलूवालिया को बिग बॉस के घर का नया कप्तान चुन लिया गया है। बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में खुद बिग बॉस ने इस बात की घोषणा की है। निमृत के कप्तान बनते ही अब बाकी घरवाले बगावत पर उतरने वाले हैं। टीना दत्ता, शालीन भनोट और प्रियंका चौधरी ने हाथ मिला लिया है।

Image

Bigg Boss 16 ticket to finale

KEY HIGHLIGHTS
  • निमृत कौर आहलूवालिया बनीं बिग बॉस की नई कप्तान।
  • टीना, शालीन और प्रियंका ने की घर में बगावत।
  • टिकट टू फिनाले की लड़ाई में उतरे सभी घरवाले।

Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। इस बीच साजिद खान, अब्दु रोजिक और श्रीजिता डे, बीते वीकेंड का वार पर घर से बाहर हो गए हैं। अब बिग बॉस के घर में टोटल 9 सदस्य बाकी है। इस सदस्यों में भी अब टिकट टू फिनाले की लड़ाई शुरू हो गई है। इस बीच बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें निमृत कौर आहलूवालिया को बिग बॉस के घर का नया कप्तान चुन लिया गया है। खुद बिग बॉस ने इस बात की घोषणा की है। निमृत के कप्तान बनते ही अब बाकी घरवाले बगावत पर उतरने वाले हैं। टीना दत्ता, शालीन भनोट और प्रियंका चौधरी ने निमृत की कप्तानी को ध्वस्त करने के लिए हाथ मिला लिया है।

बिग बॉस के प्रोमो में तीनों इस बात की सहमति पर उतर आए हैं कि वह जितना हो सके उतरा घर के नियमों को तोड़ेंगे और कोई भी काम करने से मना कर देंगे। ताकी निमृत की कप्तानी जल्द से जल्द छीनी जा सके।

टीना, शालीन और प्रियंका ने बनाई एक टीम

बिग बॉस 16 के घर में अब कंटेस्टेंट के बीच गेम तगड़ा होने वाला है। अब कंटेस्टेंट सिर्फ और सिर्फ अपने बारे में ही सोचने वाले हैं क्योंकि बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए रेस अब काफी कड़ी हो गई है। जारी प्रोमो में बिग बॉस इस बात की घोषणा करते हुए कहते हैं, 'अब टिकट टू फिनाले की रेस शुरु हो गई है। जिसे जाना था वह चला गया अब घर के सबसे डिजर्विंग टॉप 9 कंटेस्टेंट आज यहां मौजदू हैं। घर के कप्तान को ही टिकट टू फिनाले मिलने वाला है इसलिए कप्तानी अब और भी ज्यादा जरूरी हो गई है। क्योंकि निमृत घर की पहली कप्तान थीं इसलिए मैं उन्हें फिलहाल घर का नया कप्तान बना रहा हूं। अब आप सभी को उनकी कप्तानी छीननी होगी।'

इसके साथ ही टीना, शालीन और प्रियंका एक दूसरे से बात करते नजर आते हैं कि अब वह तीनों मिलकर जितना हो सकेगा उतना नियमों को तोड़ेंगे ताकी निमृत की कप्तानी जल्द से जल्द छीनी जा सके। वहीं टीना कहती हैं, 'अब हम सभी को बगावत पर उतरना होगा।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article