टीवी मसाला

Bigg Boss 16: 'साजिद खान ने बिग बॉस को उल्टा दिए हैं पैसे'- सोशल मीडिया पर हो रहीं इस तरह की बातें

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 15, 2022, 05:16 PM IST

Bigg Boss 16, Sajid Khan Getting Trolled: बिग बॉस 16 के घर में साजिद खान को लेकर अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद में अब साजिद के साथ बिग बॉस का नाम भी जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर लोग बिग बॉस पर साजिद की तरफदारी करने और बाकि कंटेस्टेंट के प्रति भेदभाव करने का आरोप लगा रहे हैं।

Image

Bigg Boss 16, Sajid Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • लोगों ने लगाया बिग बॉस पर बॉयस्ड होने का आरोप।
  • बोले साजिद खान की तरफदारी लेते हैं बिग बिग।
  • साजिद का खुले में धूम्रपान करना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में साजिद खान (Sajid Khan) सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक हैं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर साजिद को खूब ट्रोल किया जा रहा है। इसके साथ ही बिग बॉस (Bigg Boss) पर भी बायस्ड होने का इल्जाम लगाया जा रहा है। बिग बॉस 16 के कल 14 नवंबर के एपिसोड में साजिद को कई बार खुले में नेशनल टेलीविजन पर धूम्रपान करते हुए नजर आए, जिस पर बिग बॉस की चुप्पी पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने बिग बॉस पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह साजिद की गलतियों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

‘साजिद ने बिग बॉस को पैसे दिए हैं’

बिग बॉस के खिलाफ साजिद को लेकर बायस्ड होने का इल्जाम लगाते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बिग बॉस में आने के लिए साजिद ने उल्टा बिग बॉस को पैसे दिए हैं। क्या साजिद बाहर स्मोक कर सकता है। आपने उसे कप्तान बनाया वो भी ज्यादा पावर के साथ। ये काफी शर्मिंदगी वाली बात है।’ इसके साथ ही लोगों का कहना है कि कल बिग बॉस के बार-बार मना करने के बावजूद साजिद ने बाहर स्मोक किया। बिग बॉस को उन्हें सजा देनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने तो कप्तान ही बना दिया।

क्या सच में भेदभाव करते हैं बिग बॉस?

हाल के एपिसोड को देखकर साथ नजर आ रहा है कि बिग बॉस, साजिद को घर में बचा रहे हैं। पिछले हफ्ते जब अब्दू कप्तान बना तो बिग बॉस ने उसे अपने 4 फेवरेट्स को नॉमिनेशन से बचाने की पॉवर दे दी। सभी को पता था कि अब्दू, साजिद को सबसे पहले बचाएगा। फिर इस बार भी बिग बॉस ने जो कप्तानी का टास्क दिया, जिसमें शुरुआत से ही तय था कि साजिद ही घर के नए कप्तान बनेंगे। सीजन की शुरुआत से अब तक साजिद केवल एक बार ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

इन सब चीजों को देखते हुए यूजर्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि बिग बॉस, साजिद को लेकर कहीं ना कहीं बायस्ड जरूर हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article