टीवी मसाला

Bigg Boss 16 First Eviction: टीवी की ये पॉपुलर बहू हुईं घर से बेघर, नाम जानकर लगेगा झटका!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 08:55 PM IST

Bigg Boss 16: आज वीकेंड के वार का दूसरा एपिसोड है। शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। बिग बॉस से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है। आइए जानते हैं कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान के शो बिग बॉस 16 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है
  • आज वीकेंड का वार एपिसोड में घर से बेघर होगा एक सदस्य
  • सलमान के शो से ये कंटेस्टेंट हुईं बेघर

Bigg Boss 16: टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो को ऑन एयर हुए 2 हफ्ते होने वाले हैं। शो में कंटेस्टेंट्स की जहां फाइट हो रही हैं। वहीं, कुछ लोगों की दोस्तों भी हो रही है। शो के पहले वीकेंड का वार में कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ था। आज शो को दूसरा वीकेंड का वार एपिसोड है। आज के एपिसोड में सलमान खान (salman Khan) फिर से घर में जाकर घरवालों की क्लास लगाएंगे। इसके अलावा शो के होस्ट घरवालों की आंखे भी खोलते नजर आएंगे। वीकेंड के वार का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता, एमसी स्टैन, शालीन भनोट, श्रीजिता डे (Sreejita Dey) और गोरी नागौरी नॉमिनेट हुए थे। ऐसे में फैंस जानने के लिए उत्सुक है कौन सा कंटेस्टेंट घर से सबसे पहले बेघर होने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उतरन फेम एक्ट्रेस श्रीजिता डे घर से बेघर हो सकती हैं। कई बिग बॉस फैन पेज का दावा है कि श्रीजिता घर से बेघर हो सकती हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से इस खबर को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि श्रीजिता घर से बेघर होगी या नहीं।

कौन सा कंटेस्टेंट होगा घर से बेघर?

पिछले दिनों गोरी नागोरी और श्रीजीता डे के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। एक्ट्रेस ने गोरी को स्टैंडर्ड लेस और बदतमीज बताया था। इससे पहले श्रीजीता की लड़ाई मान्या से हुई थी। मान्या ने श्रीजीता के करियर पर सवाल उठाया था। एक्ट्रेस ने कहा था, उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए बड़ी मेहनत की है।

श्रीजीता का लड़ाई पर उनके बॉयफ्रेंड माइकल ने बयान देते हुए कहा था कि इस सिचुएशन को बेहतर तरीके से डील किया जा सकता था। उन्होंने इस बात को माना था कि श्रीजीता इस सिचुएशन को बेहतर तरीके से संभाल सकती थी। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि घरवाले हर किसी के मुद्दे में कूदकर उसमें घी डालने का काम करते हैं। सिर्फ श्रीजीता को खरी- खोटी सुनना सही नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article