टीवी मसाला

सुष्मिता सेन के भैया और भाभी में फिर हुईं अनबन, क्या राजीव और चारू असोपा को रिश्ता हो जाएगा खत्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 07:24 PM IST

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारू असोपा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच के मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि सब कुछ ठीक होना मुश्किल है। राजीव ने चारू को अनफॉलो कर दिया है।

Image

rajeev and charu (image credit: instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चारू असोपा और राजीव सेन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है
  • राजीव ने चारू को किया ब्लॉक
  • क्या टूट जाएगा दोनों का रिश्ता?

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) और भाभी चारू असोपा (Charu Asopa) के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रह है। दोनों के रिश्ते में उथल पुथल चल रही हैं। दोनों ने कुछ महीने पहले अपने अलग होने की बात कही थी, लेकिन बाद में दोनों ने अपनी शादी को एक और मौका देने की कोशिश की थी। करवा चौथ के अगले दिन खबर सामने आई है कि दोनों ने एक - दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

चारू ने अपने इंटरव्यू में कहा कि राजीव ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने उसे अनफॉलो नहीं किया है, उसने मुझे ब्लॉक कर दिया है। वो दिल्ली गया था और वहां जाने के बाद उसने मुझे ब्लॉक कर दिया है। मुझे नहीं पता वो क्या कर रहा है और कहां हैं?

राजीव ने चारू को किया ब्लॉक

अपनी शादी के बारे में बात करते हुए चारु ने कहा, हम अपनी शादी को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। हमने एक मौका भी दिया था लेकिन फिर मुझे नहीं लगता है कि ये काम कर रहा है। चारू ने दावा किया कि राजीव ने उन्हें ब्लॉक किया है। राजीव ने चारू के साथ अपनी सारी फोटोज इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चारू अपने अच्छे के लिए फिर से इस रिश्ते से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं। दोनों ने अपनी शादी को एक और मौका देने की कोशिश की थी। लेकिन दोनों के बीच के मतभेद खत्म नहीं हो रहे हैं। अब दोनों के बीच रिश्ता ठीक होने की कोई गुजाइंश ही नहीं दिख रही हैं।

अगस्त 2022 में चारू ने अपने पति से तलाक लेने का फैसला किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने जून में अपने पति राजीव को लीगल नोटिस भेजा था। इसके बाद दोनों ने अपने बेटी जियाना के लिए सबकुछ भूलाकर रिश्ते को नया मौका देने की कोशिश की थी। फैंस को लगा था, दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक हो गया है। इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी दुखी हो गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article