Abdu Rozik Celebrates His 21st Birthday With Shiv Thakare: सोशल मीडिया सेंसेशन और 'बिग बॉस 16' से सबके दिलों पर छाने वाले अब्दु रोजिक अपनी क्यूटनेस के लिए खूब जाने जाते हैं। अब्दु रोजिक की कुछ दिनों पहले ही शादी टूट गई, जिससे वह काफी दुखी हुए थे। लेकिन अब इसका गम भुलाकर अब्दु रोजिक मालदीव में शिव ठाकरे (Shiv Thakare) संग जश्न मना रहे हैं। खास बात तो यह है कि आज अब्दु रोजिक का 21वां जन्मदिन है और इस मौके पर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने शिव ठाकरे संग जमकर डांस भी किया। अब्दु रोजिक के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शिव ठाकरे संग मस्ती करते नजर आए।
अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में केक कटिंग के दौरान शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक को गोद में उठाकर डांस करते दिखाई दिये। वीडियो में अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे की खुशी सातवें आसमान पर दिखाई दी। इसके बाद दोनों जिम में भी मस्ती करते नजर आए। अब्दु रोजिक ने शिव ठाकरे के साथ मालदीव से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। बता दें कि अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे 'बिग बॉस 16' से ही एक-दूजे के काफी अच्छे दोस्त हैं।
अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) के जन्मदिन पर फैंस भी उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि शादी टूटने के बाद अब्दु रोजिक ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह मायूस नजर आए। अब्दु रोजिक ने मीडिया संग बातचीत में बताया था कि सांस्कृतिक विविधता के कारण उनकी और अमीरा की बाद सगाई से आगे नहीं बढ़ पाई।
