टीवी मसाला

गोरी नागोरी हुईं Bigg Boss 16 से बाहर, प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम की होगी वापसी!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 12, 2022, 03:30 PM IST

gori nagori bigg boss 16 eviction update: 'बिग बॉस 16' से प्रियंका चाहर चौधरी के बाहर होने की खबर सामने आई थी। लेकिन अब खबर यह है कि प्रियंका नहीं, बल्कि गोरी नागोरी घर से बेघर हुई हैं।

Image

bigg boss 16 Eviction Update

Bigg Boss 16 Eviction Update: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' इस सप्ताह काफी सुर्खियों में रहा है। इस हफ्ते अब एक और कंटेस्टेंट शो को अलविदा कहने वाला है। वीकेंड का वार एपिसोड्स के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें सलमान खान घरवालों के सामने सस्पेंस बनाते दिख रहे हैं।

अब कुछ देर पहले 'बिग बॉस 16' (Bigg boss 16) का एक प्रोमो वीडियो आया था, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) ने प्रियंका चाहर चौधरी का नाम लिया था और कहा था कि आज वह घर वापस जा रही हैं। लेकिन इस बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। वह खबर यह है कि प्रियंका चाहर चौधरी नहीं, बल्कि गोरी नागोरी घर से बेघर हुई हैं। गोरी नागोरी के एविक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने तो उनके एविक्शन पर साजिद खान और सुंबुल तौकीर खान को भी आड़े हाथों लिया और मेकर्स को भी जमकर खरी-खोटी सुना रह हैं।

बिग बॉस 16 की इस वीक की नॉमिनेशन प्रक्रिया में गोरी नागोरी को मात्र एक फूल मिला था, जिससे वह घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई थीं। उनके एविक्शन को लेकर लोग भी अपनी खूब राय रख रहे हैं। एक यूजर ने गोरी नागोरी के एविक्शन पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर गोरी नागोरी घर से बेघर होती है तो बिग बॉस में केवल सर सर बोलने वाले ही बचेंगे।' वहीं दूसरे यूजर ने सुंबुल तौकीर खान और मेकर्स को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, 'वाह सुंबुल को फिर से बचा लिया...। हद हो गई।'

Bigg Boss 16 में अब आने वाले एपिसोड में आप ये भी देखेंगे कि अर्चना गौतम की वापसी हो जाएगी। उन्हें शिव ठाकरे के साथ शारीरिक हिंसा करने के बाद बिग बॉस ने निष्कासित कर दिया था। वह बाहर नहीं आईं, उनको घर के ही किसी कोने में छिपाकर रखा गया था। अब वह शो में लौटेंगी।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article