Bigg Boss 16 Contestant Tina Dutta: अभिनेत्री टीना दत्ता (Tina Dutta) फिलहाल बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) में नजर आ रही हैं। टीना एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होने अपने टैलेंट के दम पर इस इंडस्ट्री में जगह बनाई हुई है और आज भी लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं। टीना दत्ता ने टीवी सीरियल 'उतरन' से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। हालांकि एक्टिंग की शुरुआत तो टीना काफी समय पहले ही कर चुकी थी। टीना दत्ता साढ़े 4 साल की उम्र से अभिनय कर रही हैं। वह कई लोकप्रिय बंगाली और बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
Tina Dutta: विद्या बालन की फिल्म से किया डेब्यू
साल 2005 की कल्ट फिल्म, 'परिणीता' ने हर जगह खूब धूम मचाई थी। सैफ अली खान और विद्या बालन की इस में अभिनेत्री टीना दत्ता ने भी एक्टिंग की थी। उन्होंने फिल्म में यंग ललिता (विद्या बालन) की भूमिका निभाई थी। हाल ही में टीना के सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें उनके पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, ‘पुराने दिन और क्लासिक समय ! समय काफी जल्दी बीत जाता है, लेकिन टीना की मासूमियत और क्यूटनेस अभी भी वही है... हमारी वॉरियर क्वीन, जो मीलों चलकर इस मुकाम तक पहुंची है और आज एक स्टार की तरह चमक रही है।’
बिग बॉस में दिखा ग्लैमरस अवतार
टीना दत्ता ने बिग बॉस 16 के घर में अपने ग्लैमरस अवतार से दिल जीत रही हैं। फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं और टीना बिग बॉस 16 के हाउस की स्टाइलिश हस्तियों में से एक हैं। भले ही कुछ लोगों को लगता है कि वह सही तरह से गेम नहीं खेल पा रही हैं लेकिन अभिनेत्री ने अपनी क्यूटनेस, ब्रेव निर्णय और अपनी पर्सनैलिटी से सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है।
बता दें कि इससे पहले भी कई बार रियलिटी शो बिग बॉस मे हिस्सा लेने के लिए अभिनेत्री टीना दत्ता को इनवाइट किया गया था। आखिरकार इस सीजन में टीना ने बिग बॉस 16 के घर में आने का फैसला किया है। बिग बॉस के घर में लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।
