टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन भनोट संग बढ़ी क्लोजनेस से परेशान हुए सुंबुल तौकीर के फैन्स, दी जा रही दूर रहने की सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 12:44 PM IST

Sumbul Touqeer fans worried: ऐसा लग रहा है कि अभिनेता शालीन और सुंबुल के बीच रोमांटिक रूप से कुछ भी नहीं है हालांकि ये दोनों शो के लिए ऐसा कर रहे हैं। इसी बात को लेकर फैन्स ने चिंता जाहिर की है।

Image

Sumbul Touqeer and Shalin Bhanot

Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर, बिग बॉस-16 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक है। इमली अभिनेत्री शो में एक बड़ी फैन फॉलोविंग के साथ आई है। लेकिन उनका गेम अब तक दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रहा है। सुंबुल तौकीर ने उस समय आग लगा दी थी, जब उन्होंने अपने पिता द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लिखा गया रैप सुनाया था। हालांकि अब जो प्रशंसकों को परेशान कर रहा है वह है शालीन भनोट के साथ सुंबुल तौकीर खान की दोस्ती।

खैर ऐसा लग रहा है कि अभिनेता शालीन और सुंबुल के बीच रोमांटिक रूप से कुछ भी नहीं है हालांकि ये दोनों शो के लिए ऐसा कर रहे हैं। यहां तक कि शालीन भनोट भी अपने इमोशन के बारे में बात भी की है। जबकि टीना दत्ता इस बारे में थोड़ी सीरियस हैं। दरअसल टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर और शालीन भनोट के पूरे मामले को लेकर थोड़ी परेशान नजर आ रही हैं।

वैसे इस पूरे मामले से सुंबुल तौकीर के फैंस काफी परेशान हैं। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही गेम खेलना शुरू करेंगी। लेकिन शालीन की वजह से वो गेम पर फोकस नहीं कर रही हैं। यहां तक कि गौतम सिंह विग ने भी सुंबुल को अकेले खेलने के लिए कहा है। साथ ही शेखर सुमन ने भी उनसे कहा कि उन्हें खेल में चमकने के लिए सहारे की जरूरत नहीं है। फैंस कर रहे ऐसे ट्वीट:-

जाहिर सी बात है कि ये सारा लव एंगल काफी बोरिंग होता जा रहा है। खैर, फहमान खान बिग बॉस के घर नहीं जा रहे हैं। उम्मीद है कि फ्रेंडशिप वीक में सुंबुल तौकीर के लिए फहमान शो में आ सकते हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article