टीवी मसाला

Bigg Boss 16 पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, बोलीं- साजिद खान को शो से हटाया जाए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 01:05 PM IST

swati maliwal seeking removal sajid khan from bigg boss 16: ​बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिद खान की बिग बॉस 16 में एंट्री को लेकर खूब हंगामा मचा हुआ है। मीटू के अरोपी रहे साजिद को लेकर अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नाराजगी जाहिर की है।

Image

sajid khan

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 को लॉन्च हुए हफ्ताभर हो चुका है। पहले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने सभी कंटेंस्टेंट्स के साथ मिलकर डिनर भी किया और इस वीक कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ है। हालांकि बिग बॉस में सबसे ज्यादा सुर्खियां जो बटोर रहे हैं वो कंटेस्टेंट बनकर आए साजिद खान हैं।

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिद खान की बिग बॉस 16 में एंट्री को लेकर खूब हंगामा मचा हुआ है। मीटू के अरोपी रहे साजिद खान को लेकर अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस शो से साजिद खान को हटाने को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) को पत्र लिखा है।

सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती: स्वाति मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस बारे ट्वीट कर लिखा, 'साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने #MeToo मूवमेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती है। अब ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी गई है जो कि पूरी तरह से गलत है। मैंने अनुराग ठाकुर जी को पत्र लिखा है की साजिद खान को इस शो से हटवाएं!'

कई सितारों ने भी उठाए सवाल

आपको बता दें, साजिद खान ने लंबे समय बाद एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में वापसी की है। मीटू के आरोप लगने के बाद वह इंडस्ट्री से दूर थे। बिग बॉस में साजिद की एंट्री पर कई फिल्मी हस्तियों ने भी सवाल उठाया है। क्योंकि #MeToo मूव्मेंट के दौरान कई महिलाओं ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। अब तक उर्फी जावेद, सोना मोहपात्रा, मंदाना करीमी ने भी उनकी बिग बॉस में एंट्री पर उंगलियां उठाई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article