Bigg boss 16 Contestant Sumbul touqeer: सलमान खान के फेमस बिग बॉग 16 (Bigg Boss 16) की शुरुआत हो गई है। इस बार भी शो में कई फेमस कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। इनमें से एक कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर (Sumbul Touqeer) भी हैं, जो इस बार बिग बॉस की सबसे यंग कंटेस्टेंट भी है। सुम्बुल तौकीर हाल ही के दिनों में टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा बन गई हैं। दर्शक उम्मीद जता रहे हैं कि सुम्बुल एक स्ट्रोंग कैरेक्टर की तरह बिग बॉस में भी नजर आएंगी और ऑडियंस को बोर नहीं करेंगी।
सुम्बुल को स्टार प्लस के सीरियल इमली से लोकप्रियता हासिल हुई है, जिसमें वह लीड रोल में नजर आई थी। हालांकि अब अभिनेत्री सुम्बुल का इमली सीरियल छोड़ने को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है।
एक्ट्रेस बनने तक का सफर बिल्कुल आसान नहीं
इमली शो की लीड एक्ट्रेस सुम्बुल के अनुसार जो पहचान उन्हें फिलहाल मिली है वहां तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। इसके लिए उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस सफर में उनके परिवार में उनका साथ कभी नहीं छोड़ा। सुम्बुल के अनुसार, ‘जब मैंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की तो मुझे केवल बहन वाले किरदार निभाने का ही ऑफर मिलता था। सुम्बुल को स्टार प्लस के सीरियल इमली का किरदार काफी स्ट्रगल करने के बाद हासिल हुआ है।
‘शो के मेकर्स ने मुझे निकालने का फैसला किया’
न्यूज एजेंसी आजतक को दिए एक इंटरव्यू में सुम्बुल तौकीर ने खुलासा किया कि जब उन्होंने इमली सीरियल को छोड़ा था तो वह अपनी पीक पर चल रहा था। जो को लोगों का काफी प्यार मिल रहा था। ऐसे शो के कुछ सबसे महत्वपूर्ण किरदारों में से एक इमली के रोल को क्विट करना बिल्कुल भी आसान फैसला नहीं। हालांकि सुम्बुल के अनुसार यह फैसला उनका नहीं बल्कि शो के मेकर्स का था। उनके पास शो को छोड़ने के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं था। जिसके बाद उन्होंने बिग बॉस में आने का फैसला किया।
इमली नहीं सुम्बुल तौरीक बनकर खेलूंगी
सुम्बुल ने बताया कि बिग बॉस में उनका गेम प्लान बिल्कुल सिम्पल हैं। यहां वह इमली नहीं है बल्कि सुम्बुल तौरीक हैं। वह अपने असली व्यक्तित्व के साथ ही बिग बॉस में नजर आएंगी। बिग बॉस में अक्सर अभिनेताओं को उनके द्वारा निभाए गए कैरेक्टर की नजर से ही देखा जाता है। हालांकि कुछ ही हफ्तों में कंटेस्टेंट का असली व्यक्तित्व लोगों के आगे दिखाई देने लगता है।
