टीवी मसाला

Bigg Boss 16 के बाद कंगना की जेल में नजर आएंगी अर्चना गौतम, लॉकअप 2 में कंटेस्टेंट्स के नाक में करेगी दम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 16, 2023, 05:29 PM IST

बिग बॉस 16 की पॉपुलर कंटेस्टेंट अर्चना गौतम बहुत जल्द कंगना रनौत के शो में नजर आएंगी। अर्चना गौतम को लॉकअप का दूसरा सीजन ऑफर हुआ है। इस खबर को जानने के बाद अर्चना के फैंस बेहद खुश है। अर्चना की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

Image

archana and kangana ranaut (credit pic: instagram)

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के कंटेस्टेंट्स की चर्चा हर तरफ हो रही हैं। भले ही शो खत्म हो गया है, लेकिन कंटेस्टेंट्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग का उन्हें भरपूर फायदा मिल रहा है। घर के सभी कंटेस्टेंट्स को लगभग कोई न कोई शो, म्यूजिक वीडियो ऑफर हुआ है। घर के अंदर रोहित शेट्टी से लेकर एकता कपूर तक ने कंटेस्टेंट्स को ऑडिशन के जरिए सीधा मौका दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चाहर चौधरी को फिल्म ऑफर हुई है तो वहीं शालीन भनोट से लेकर सुंबुल तौकीर खान शो एकता कपूर का शो मिला है। अर्चना गौतम (Archana Gautam) को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का पॉपुलर रियलिटी शो लॉकअप 2 ऑफर हुआ है। लॉकअप का पहला सीजन काफी सक्सेफुल रहा था। दर्शकों को कंगना का बेबाक अंदाज काफी पसंद आया था।

लॉकअप भी बिग बॉस की तरह एक रियलिटी शो है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को जेल के अंदर रहना होता है। लॉकअप को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। शो के दूसरे सीजन के लिए अर्चना गौतम का नाम सामने आया है। अर्चना ने इस शो के ऑफर को एक्सेप्ट किया है या नहीं। इसकी कोई जानकारी नहीं है। अर्चना बिग बॉस 16 की स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स थी। उन्होंने अकेले सभी सदस्यों के नाक में दम कर दिया था। अगर अर्चना लॉकअप में आती हैं तो उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कब शुरू होगा लॉकअप सीजन 2

लॉकअप सीजन 2 अगले महीने मार्च में शुरू हो सकता है। शो के ऑनएयर होने की ऑफिशियल डेट अभी तक सामने नहीं आई हैं। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। लॉकअप सीजन 2 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। पिछला सीजन काफी धमाकेदार था। होस्ट कंगना रनौत हॉट टॉपिक थीं। इस बार कंगना का कौन सा रूप देखने को मिलेगा। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। बॉलीवुड की क्वीन और अर्चना गौतम के बीच कैसा रिलेशनशिप रहता है। ये देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article