टीवी मसाला

Bigg Boss 16: घरवालों को परेशान करना प्रियंका चाहर और अर्चना गौतम को पड़ा भारी, कैप्टन ने दी कड़ी सजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 08:23 PM IST

Bigg Boss 16 promo: सलमान के शो में आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है। प्रियंका ने कैप्टन की बातें मानने से इंकार किया जिसके बाद बिग बॉस कैप्टन से कहते हैं कि आपकी समझाकर काम कराने की नीति काम नहीं आ रही हैं। इसके बाद प्रियंका को शिव देते हैं कठोर दंड।

Image

priyanka and archana (credit pic: instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रोमो में प्रियंका और अर्चना ने कैप्टन की बातों को मानने से किया इंकार
  • शिव ठाकरे ने प्रियंका को दिया दंड
  • शो में ये कंटेस्टेंट है नॉमिनेटेड

Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman khan) के शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में आए दिन कुछ न कुछ नया ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते रहते हैं। शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स की बॉन्डिंग एक- दूसरे के साथ बदलती दिखाई दे रही हैं। गुरुवार के एपिसोड में जहां कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस से चुगली की। वहीं, इस बार शो से बेघर होने के लिए तीन सदस्य शालीन भनोट (Shaleen Bhanot) सुंबुल तौकीर खान (sumbul touqeer khan ) और मान्या सिंह (Manya Singh)नॉमिनेटेड हैं। इस बार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट शनिवार या रविवार को नहीं बल्कि सोमवार को घर से बाहर हो सकते हैं। इस हफ्ते सलमान के साथ करण जौहर, वरुण धवन, कृति सेनन समेत कई सदस्य बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में प्रियंका और अर्चना ने लिया घरवालों से पंगा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

प्रियंका और अर्चना ने लिया घरवालों से पंगा

वीडियो में अर्चना और प्रियंका रात को सोए रहते हैं। तभी शिव, निमृत और गौतम हंसते हुए और बात करते हुए नजर आते है। ये सब देखकर प्रियंका और अर्चना का गुस्सा बढ़ जाता है। प्रियंका कहती हैं डिसिप्लिन नाम की चीज नहीं है। नींद पूरी नहीं होने से मेरी तबीयत खराब हो जाती हैं। इसके बाद प्रियंका और अर्चना घरवालों को खूब परेशान करते हैं। दोनों पूरी कोशिश करते हैं कि किसी को भी सोने न दें। इसके अलावा शिव से प्रियंंका और अंकित कहते हैं कि कल कोई काम नहीं होगा।

शिव ने दिया प्रियंका को दंड

दूसरे प्रोमो में शिव अर्चना और प्रियंका को सुबह बार- बार उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान घर में लगातार कुकड़ू-कूं बजता है। दोनों शिव की बात मानने से इंकार कर देती हैं। इसके बाद शिव प्रियंका से कहते हैं कि आप अपनी ड्यूटी तो करोगे ना? प्रियंका जवाब में कहती हैं मैं अपनी ड्यूटी तब करूंगी जब मेरा मन करेगा। इसके बाद बिग बॉस शिव से कहते हैं कि वो प्रियंका और अर्चना को दंड भी दे सकते हैं। शिव प्रियंका को बॉक्स में बैठने का दंड देते हैं। क्या प्रियंका पूरा करेगी अपना दंड?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article