टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता को देख अर्चना गौतम को याद आया ये हॉट हीरो! प्रियंका चौधरी ने क्या कहा?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 6, 2022, 08:31 AM IST

Bigg Boss 16; Archana Gautam talks about 50 Shades of Grey: बिग बॉस के घर में इस सीजन अर्चना गौतम को सबसे रियल कंटेस्टेंट बताया जा रहा है, जो अपनी इमेज को लेकर ज्यादा चितिंत नहीं होती हैं। अब उन्होंने अंकित गुप्ता की तुलना बिना कुछ सोचे हॉलीवुड फिल्म 50 Shades of Grey के हीरो से कर दी है।

Image

Archana Gautam and Ankit Gupta

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्चना ने अंकित को बताया हॉलीवुड फिल्म का हॉट हीरो।
  • प्रियंका के सामने अर्चना ने अंकित को लेकर बड़ी बात कही है।
  • अंकित गुप्ता बिग बॉस के घर के नए कप्तान बन गए हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में अब गेम बिलकुल पलट गई है। सत्ता अब साजिद खान (Sajid Khan) और शिव ठाकरे की टीम से अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी की टीम के हाथों आ गई है। बिग बॉस के घर का नया कप्तान अंकित गुप्ता बन गए हैं। जिसके साथ ही बीते कुछ दिनों से अंकित को लेकर बिग बॉस हाउस में हलचल काफी बढ़ गई है। कभी टीना उनके साथ फ्लर्ट करती हुई नजर आती हैं, तो कभी सौंदर्या शर्मा के साथ उनकी नजदीकियां प्रियंका को परेशान कर देती हैं। इस बीच बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना गौतम ने अंकित को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर हर किसी ने अपना सिर पकड़ लिया है और जोर-जोर से हंस रहा है।

इस हॉलीवुड फिल्म से की तुलना

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी बात कर रहे होते हैं तब ही अंकित रूम में आ जाते हैं।. जिसके बाद अर्चना, प्रियंका ने बोलने लगती हैं कि अंकित को देखकर उन्हें हॉलीवुड फिल्म 20 Shades of Grey के लीड हीरो की याद आती है। जिसके बाद प्रियंका हंसने लगती हैं और अर्चना को चुप होने के लिए कहती हैं। हालांकि अर्चना आगे कहती हैं, ‘यार मुझे तो वो फिल्म ही याद आ गई, कितनी सही मूवी है ना यार वो।’ एक तरफ जहां अर्चना इस फिल्म के बारे में बेबाक बात करती हैं वहीं प्रियंका इस बीच असहज हो जाती हैं और उन्हें चुप रहने के लिए कहती हैं।

अंकित को मिल रहा है हर जगह से भाव

अचानक से अंकित गुप्ता बिग बॉस के घर में काफी एक्टिव हो गए हैं। कप्तानी के साथ ही टीना दत्ता से लेकर सौंदर्या शर्मा तक उन्हें हर जगह से भाव मिल रहा है। इस बीच प्रियंका जो अंकित को अपना अच्छा दोस्त मानती हैं, उन्हें लगता है कि कप्तानी के बाद उनका और अंकित का रिश्ता खराब हो सकता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article