Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में आज 5 दिसंबर के एपिसोड में कप्तानी को लेकर खूब हंगामा होने वाला है। एक तरफ जहां बिग बॉस (Bigg Boss 16 New Captain) के नए प्रोमो में सुंबुल तौकीर खान और प्रियंका चौधरी, कप्तानी को लेकर लड़ती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर अब कप्तानी की बाजी अंकित गुप्ता मारने वाले हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अंकित गुप्ता, बिग बॉस 16 के नए राजा या कहें कप्तान बनने वाले हैं। बिग बॉस के नए प्रोमो में प्रियंका चौधरी कप्तानी के टास्क में अंकित गुप्ता को ललकारती और चुनौती देती नजर आ रही हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या राजा बनने के बाद अंकित, प्रियंका से बदला लेने वाले हैं, या अभी भी उनके साथ ही गेम खेलते नजर आएंगे।
अंकित गुप्ता के राज में चलेगा बिग बॉस
बिग बॉस के सूत्रों के अनुसार यह दावा किया जा रहा है कि अंकित गुप्ता आज कप्तानी का टास्क जीतने वाले हैं। जिसके बाद उन्हें घर का नया कप्तान बना दिया जाएगा। अंकित गुप्ता के साजिद खान वाली टीम के साथ संबंध भी बुरे नहीं हैं। वह प्रियंका चौधरी के नजदीक तो जरूर हैं लेकिन दूसरी तरफ टीना दत्ता वगैरह से भी उनके रिश्ते अच्छे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि अंकित कप्तान बनने के बाद खुलकर अपनी गेम खेल पाएंगे। या फिर प्रियंका के इशारों पर ही नाचते रहेंगे।
अंकित और प्रियंका सिर्फ दोस्त हैं?
बिग बॉस 16 की शुरुआत से ही अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी के रिश्तों पर सवाल उठते रहे हैं। इस बीच अब अंकित को घर का दसवां कप्तान चुन लिया गया है। देखने वाली बात यह होगी कि क्या अंकित गुप्ता अपनी कप्तानी में किस सदस्यों को बचाएंगे और किन सदस्यों की मुश्किलें बढ़ने वाले हैं। उम्मीद यही है कि अब बिग बॉस के घर में सत्ता में परिवर्तन होने के साथ ही कई लोगों की असली गेम भी सामने आने वाली है।
