टीवी मसाला

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से बेघर होंगे साजिद खान, खुशी से पागल हुए फैंस ने कहा- 'अब टूटेगी मंडली..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 13, 2023, 10:00 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में अब इस हफ्ते के बाद पूरी गेम पलट सकती हैं। शो से साजिद खान बाहर होने वाले हैं, जिसके बाद मंडली में मौजदू बाकी सदस्यों का गेम अब बाहर आ सकता है। साजिद खान के एलिमिनेशन से बिग बॉस फैंस काफी खुश हैं।

Image

Bigg Boss 16

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के घर से बेघर हो जाएंगी साजिद खान।
  • साजिद खान के बेघर होने ही टूट सकती है मंडली।
  • बिग बॉस फैंस साजिद खान के एलिमिनेशन से काफी खुश हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 सीजन में मंडली शब्द की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे, साजिद खान, अब्दु रोजिक, एमसी स्टैन, सुंबुल तौकीर खान और निमृत कौर आहलूवालिया के इस ग्रुप को मंडली का नाम दिया जो बाद में काफी फेमस हो गया। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि मंडली के सबसे महत्वपूर्ण कंटेस्टेंट में से एक साजिद खान इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले हैं। जिसके बाद अब बिग बॉस फैंस काफी उत्सुक हैं कि मंडली के बाकी कंटेस्टेंट अपनी गेम किस तरह से आगे बढ़ाने वाले हैं। फैंस मंडली के भविष्य को लेकर कई दावे कर रहे हैं। साजिद खान के घर से बेघर होने की घर से फैंस काफी खुश हैं, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया लगातार सामने आ रही है।

क्या साजिद खान होंगे घर से बेघर?

बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते पर्सनल कारणों की वजह से साजिद खान का बिग बॉस में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। इसपर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस खबर पर रिएक्ट करते हुए फैंस ने काफी हद तक खुशी व्यक्त की है। फैंस का मानना है कि आखिरकार साजिद खान को गेम से बाहर कर दिया गया है। अब मंडली के बाकी सदस्य खुलकर अपनी गेम खेल सकेंगे। इस बीच कुछ फैंस का मानना है कि साजिद के जाने के बाद मंडली टूट सकती है। निमृत और शिव के बीच गेम के लिए अनबन देखने को मिल सकती है।

निमृत के पिता को भी साजिद के एलिमिनेशन की जानकारी?

बिग बॉस के फैमिली वीक एपिसोड में जब निमृत के पिता घर से एंट्री लेते हैं तो वह अपनी बेटी से साफ तौर पर यह कहते हैं कि तुम्हे मंडली को लीड करने का मौका मिलेगा तो इसे गंवाना मत। जिसके बाद से अब बिग बॉस फैंस रिएक्ट कर रहे हैं कि क्या निमृत के पिता को पहले से ही पता था कि साजिद खान बिग बॉस के घर से जाने वाले हैं। बता दें साजिद खान के साथ ही इस हफ्ते श्रीजिता डे भी बिग बॉस के घर से बेघर हो जाएंगी। उन्हें नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से सबसे कम वोट मिलते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article